Monday, December 4, 2023
Home मनोरंजन अभिषेक की दसवीं का ट्रेलर रिलीज, जाट नेता के रोल में छा...

अभिषेक की दसवीं का ट्रेलर रिलीज, जाट नेता के रोल में छा गए अभिनेता

अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म दसवीं को लेकर दर्शकों की जुबां पर हैं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 7 अप्रैल को आएगी। इसे जिओ सिनेमा पर भी प्रसारित किया जाएगा। काफी समय से फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने आज फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। इसमें अभिषेक का स्वैग देखते ही बन रहा है। एक जाट नेता के रूप में उनकी भूमिका काफी मजबूत लग रही है।

अभिषेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, पब्लिक की डिमांड पर और भारी-भरकम वोटों से प्रस्तुत करता हूं दसवीं का ट्रेलर। फिल्म में यामी गौतम और निम्रत कौर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। फिल्म के पोस्टर को भी शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और अभिषेक का लुक काफी दमदार लगा था। ट्रेलर में भी अभिनेता का अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।

अभिषेक आठवीं पास जाट नेता गंगा राम चौधरी के किरदार में दिखे हैं। ट्रेलर की शुरुआत मुख्यमंत्री गंगा राम (अभिषेक) को भ्रष्टाचार के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है। सलाखों के पीछे भी अभिषेक की हनक चलती है। आईपीएस अधिकारी ज्योति देसवाल (यामी) उनपर लगाम कसने की कोशिश करती हैं। फिर अभिषेक जेल से ही दसवीं पास करने की तैयारी में जुट जाते हैं। यहीं से उनका संघर्ष शुरू होता है और उनकी जिंदगी बदलती हुई दिखती है।
अब पूरी कहानी किस करवट लेगी, ये तो फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। इसमें कोई दोराय नहीं है कि अभिषेक अपने किरदार के साथ न्याय करते दिखे हैं। यामी और निम्रत ने भी अपनी उपस्थिति का एहसास कराया है।

फिल्म हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से प्रेरित लगती है। ट्रेलर में अभिषेक एक ऐसे मुख्यमंत्री के किरदार में दिखे, जिन्हें टीचर भर्ती घोटाले में जेल जाना पड़ता है। मालूम हो कि चौटाला भी टीचर भर्ती घोटाले में फंसे थे। उन्होंने भी जेल की सजा काटते हुए 82 साल की उम्र में दसवीं की परीक्षा पास की थी। जिस प्रकार अभिषेक हरी पगड़ी में नजर आए, चौटाला की पहचान भी उनकी हरी पगड़ी से थी।
लूडो, द बिग बुल, बॉब बिस्वास के बाद दसवीं अभिषेक की चौथी  ओटीटी रिलीज होगी। रितेश शाह, सुरेश नायर और संदीप लेजेल ने फिल्म की पटकथा लिखी है। लेजल, मैडॉक फिल्म्स और शोभना यादव ने इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया है। इस फिल्म में अभिषेक पहली बार यामी और निम्रत के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि यह तुषार के निर्देशन की पहली फिल्म है।

RELATED ARTICLES

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

पंकज त्रिपाठी की मैं अटल हूं की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नई झलकियां आईं सामने

भानुशाली प्रोडेक्शन की पहली बायोपिक ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ से हिंदी सिनेमा में धूम मचाने वाले निर्माता विनोद भानुशाली अपनी अगली बायोपिक ‘मैं...

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतारा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतारा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...