Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर तकरार, भाजपा-कांग्रेस आए आमने-सामने

उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर तकरार, भाजपा-कांग्रेस आए आमने-सामने

देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड )को लेकर उठाए गए कदम पर सियासत शुरू हो गई है। इस मुद्दे पर भाजपा का कहना है कि हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस को देशहित का यह फैसला भी गलत लग रहा है। जबकि कांग्रेस का कहना है कि भाजपा केवल ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के फैसले ले रही है। भाजपा ने बुनियादी मुद्दों को भुला दिया है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने का फैसला स्वागत योग्य है। भाजपा ने चुनाव पूर्व जनता से जो वादे किए, धामी के नेतृत्व में सरकार उन्हें पूरा करने के लिए तत्पर है। भसीन ने कहा कि जमाने से तुष्टिकरण की राजनीति करती आ रही कांग्रेस को जनहित का यह फैसला रास नहीं आ रहा। कांग्रेस ‘एक देश-एक व्यवस्था’ के मौलिक सिद्धांत की विरोधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पता होना चाहिए कि समान नागरिक संहिता लागू किया जाना, संविधान सम्मत है। संविधान के नीति निर्देशक तत्वों के अनुच्छेद 44 में देश में समान नागरिक संहिता लागू करने का उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात यह है कि कांग्रेस को ये बातें समझ ही नहीं आतीं। कांग्रेस का सिद्धांत समाज में विभाजन करके सत्ता में आने का रहा है। कांग्रेस का यही रवैया आने वाले दिनों में कांग्रेस को इतिहास में समेट देगा, यह बात भी साफ दिखाई दे रही है।

प्रीतम बोले जनहित के फैसले करिए, भरमाने वाले नहीं
निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा अपने जन्म से अब तक जुमलेबाजी और बांटने की राजनीति करती आई है। राजीव भवन में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में प्रीतम ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने मुफ्त सिलेंडर, पेंशन राशि बढ़ाने, बेरोजगारों को आर्थिक मदद, पूर्व सैनिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति बढ़ाने जैसे तमाम वादे किए थे। इसके विपरीत पहली कैबिनेट में उस विषय पर निर्णय लिया गया जो कि भाजपा के घोषणा पत्र में भी नहीं था। जनता को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करने वाले फैसलों की जरूरत है, न कि राजनीतिक एजेंडे से जुड़े फैसलों की। रही बात समान नागरिक संहिता की तो यह राज्य के अधिकार क्षेत्र में भी नहीं है। भाजपा खुद भी इस सच्चाई को जानती है, लेकिन फिर भी शिगूफे छोड़ रही है। बकौल प्रीतम बहुत मुमकिन है कि आज समान संहिता पर समित गठन करने की बात करने वाली भाजपा को इस मुद्दे की भविष्य में 2027 के चुनाव के दौरान ही याद आए।

RELATED ARTICLES

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...