Home उत्तराखंड उत्तराखंड में सख्त किए जाएंग रोपवे के नियम, झारखंड रोपवे हादसे से...

उत्तराखंड में सख्त किए जाएंग रोपवे के नियम, झारखंड रोपवे हादसे से धामी सरकार ने लिया सबक, सेफ्टी ऑडिट का दिया आदेश

देहरादून। उत्तराखंड में रोपवे संचालन के नियम सख्त होने जा रहे हैं। इसके लिए रोपवे ऐक्ट को नए सिरे से संशोधित किया जा रहा है, जिसमें गृह विभाग की अहम भूमिका होगी। झारखंड में रोपवे हादसे के बाद सरकार ने यह पहल की है। उत्तराखंड में मौजूदा समय में सात जगह पर रोपवे परियोजनाएं संचालित हैं। इसमें निजी और सरकारी क्षेत्र की परियोजनाएं शामिल हैं, जहां प्रतिवर्ष लाखों लोग सफर करते हैं।

सरकार निकट भविष्य में धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर कुछ और परियोजनाओं पर काम कर रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार रोपवे संचालन के नियम-कायदे और सख्त करने जा रही है। हालांकि रोपवे को लेकर ऐक्ट पहले से ही मौजूद है। इसका नोडल अभी ब्रिडकुल है, जबकि लोनिवि और पर्यटन विभाग की भी जिम्मेदारी तय है। लेकिन मौजूदा ऐक्ट में किसी भी तरह के उल्लंघन पर जुर्माना या नियंत्रण का अभाव है।

जबकि ऐसे मामलों में प्रत्यक्ष तौर पर जिम्मेदार होने के बावजूद गृह विभाग की इसमें कोई भूमिका नहीं है। अब झारखंड में हुए रोपवे हादसे के बाद सरकार का ध्यान इस दिशा में गया है। केंद्र सरकार ने भी सभी राज्यों को रोपवे की सेफ्टी ऑडिट करने और नियम कायदों की नए सिरे से निगरानी करने को कहा है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने रोपवे ऐक्ट को नए सिरे से तय करने का निर्णय लिया है।

अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने कहा, उत्तराखंड में रोपवे ऐक्ट पहले से बना हुआ है लेकिन इसमें जुर्माना और नियंत्रण संबंधित कुछ अहम बिंदुओं का अभाव है। इसके चलते नए सिरे से ऐक्ट बनाने पर विचार किया जा रहा है। प्रदेश में रोपवे की संख्या में इजाफे और बढ़ते पयर्टकों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसा करना जरूरी हो गया है।

मौजूदा रोपवे
औली, मसूरी, सुरकंडा, चंडी देवी, मंसा देवी, नैनीताल, सहस्रधारा

प्रस्तावित रोपवे
केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, देहरादून- मसूरी, ऋषिकेश- नीलकंठ, हरकी पैड़ी-चंडी देवी

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड के गांवों की बदलेगी सूरत, मोदी सरकार देने जा रही है 562 करोड़

पंचायतों में गोबर गैस सहित होंगे कई काम, जल शक्ति मंत्रालय ने पास किया बजट देहरादून। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से इस साल राज्य को...

उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने में जुटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विभागाध्यक्षों को दिये 2025 तक के विकास लक्ष्यों को...

देहरादून। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विभागों का जो लक्ष्य निर्धारित है, उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभागों...

ग्रीष्मकाल के लिए खोले गए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट, पर्यटन गतिविधियां तेज होने की उम्मीद

उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट आज  शनिवार एक अप्रैल को ग्रीष्मकाल के लिए खुल गए हैं। पार्क के गेट खुलने के बाद यहां पर्वतारोहण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड के गांवों की बदलेगी सूरत, मोदी सरकार देने जा रही है 562 करोड़

पंचायतों में गोबर गैस सहित होंगे कई काम, जल शक्ति मंत्रालय ने पास किया बजट देहरादून। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से इस साल राज्य को...

उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने में जुटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विभागाध्यक्षों को दिये 2025 तक के विकास लक्ष्यों को...

देहरादून। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विभागों का जो लक्ष्य निर्धारित है, उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभागों...

बुरी तरह फंसे डोनाल्ड ट्रंप, यूएस में पहली बार पूर्व राष्ट्रपति पर चलेगा आपराधिक मुकद्दमा

वॉशिंगटन। अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब किसी मौजूदा या पूर्व राष्ट्रपति पर आपराधिक मुकदमा चलेगा। अमेरिका के मैनहेटन...

ग्रीष्मकाल के लिए खोले गए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट, पर्यटन गतिविधियां तेज होने की उम्मीद

उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट आज  शनिवार एक अप्रैल को ग्रीष्मकाल के लिए खुल गए हैं। पार्क के गेट खुलने के बाद यहां पर्वतारोहण...

कानपुर के बांसमंडी में रेडीमेड कपड़ा मार्केट में लगी भीषण आग, 800 दुकानें पूरी तरह से जलकर राख

कानपुर। कानपुर के बांसमंडी स्थित एआर टावर में देर रात 1.30 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से...

इंदौर मंदिर हादसा : मरने वालों का होगा अंगदान, पीड़ित परिवारों ने लिया बड़ा फैसला

इंदौर।  इंदौर में रामनवमी पर श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए हादसे में अब तक 35 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।...

एक्सप्रेसवे से लेकर एनएच पर सफर हुआ महंगा, कल से चुकाना पड़ेगा अधिक टोल टेक्स

नई दिल्ली। एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर आज यानी एक अप्रैल से सफर करना महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 1 अप्रैल...

उत्तराखंड में आज से लागू होंगे कई बदलाव- बिजली, पानी और दवा समेत कई चीजों के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, जानिए और किन- किन...

देहरादून। चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में पांच साल के बाद 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। आयोग ने समय...

दोनों बेटियों को जहर देकर मां-बाप ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में सामने आई खुदकुशी की वजह

कर्नाटक। मंगलुरु में एक लॉज में एक परिवार के चार सदस्यों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि लॉज में...

अगले चार दिनों तक मौसम का बदला रहेगा मिजाज, ऊंची चोटियों के साथ ही निचले इलाकों में भी बारिश-ओलावृष्टि की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिन बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर...