Monday, December 4, 2023
Home मनोरंजन चार साल बाद फिल्म द कन्फेशन से वापसी करेंगे नाना पाटेकर

चार साल बाद फिल्म द कन्फेशन से वापसी करेंगे नाना पाटेकर

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। भले वह काफी समय से रूपहले पर्दे से गायब हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। अपनी कमाल की डायलॉग डिलीवरी के कारण वह दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अब उनके फैंस उन्हें फिर से पर्दे पर देख पाएंगे। वह चार साल बाद फिल्म द कन्फेशन से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।
मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म से जुड़ी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, नाना एक अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वह सोशल थ्रिलर फिल्म द कन्फेशन में मुख्य भूमिका निभाएंगे। अनंत नारायण महादेवन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। इस फिल्म को नरेंद्र हीरावत, प्रवीण शाह, सगुन बाघ, अजय कपूर और सुभाष काले मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।

अभिनेता नाना ने फिल्म का टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह टीजर में बोलते हुए दिखे, सच का चेहरा देख लिया मैंने, सच की आवाज भी सुन ली, सच जानकर भी कबूल नहीं मुझे, गर जान भी जाए वो कबूल है मुझे। टीजर के अंत में नाना की झलक दिखी और वह काफी गंभीर मुद्रा में नजर आए। वाकई नाना की दमदार आवाज ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। फैंस अभी से फिल्म देखने के लिए बेकरार हैं।
लेखक सीपी सुरेंद्रन ने इस फिल्म का लेखन किया है। फिलहाल प्रोजेक्ट के बाकी कलाकारों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के प्रति फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा है। एक यूजर ने लिखा, क्या शानदार आवाज है सर जी। हम आपको हमेशा प्यार करते हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, नाना को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।

नाना आखिरी बार 2018 में आई रजनीकांत की फिल्म काला में दिखे थे। इस फिल्म में उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई थी। इसके बाद 2019 में नाना ने फिल्म हाउसफुल 4 साइन की थी। उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। 2018 में उनपर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। फिर मीटू कैंपेन के कारण उन्होंने हाउसफुल 4 छोड़ दी थी। इसके बाद से नाना बड़े पर्दे से दूर हैं।
पिछले साल के अंत में नाना को टाटा स्काई के विज्ञापन में देखा गया था। तभी से फैंस आशा भरी नजरों के साथ अभिनेता की वापसी की उम्मीद लगाए बैठे थे। वेलकम 3 में भी वह नजर आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

पंकज त्रिपाठी की मैं अटल हूं की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नई झलकियां आईं सामने

भानुशाली प्रोडेक्शन की पहली बायोपिक ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ से हिंदी सिनेमा में धूम मचाने वाले निर्माता विनोद भानुशाली अपनी अगली बायोपिक ‘मैं...

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतारा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतारा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...