Home उत्तराखंड यूक्रेन-रूस जंग : अरब और नाइजीरिया के लोगों का भी सहारा बना...

यूक्रेन-रूस जंग : अरब और नाइजीरिया के लोगों का भी सहारा बना तिरंगा

देहरादून। आवास विकास कॉलोनी निवासी पारस अग्रवाल व ग्राम शिमला पिस्तौर निवासी चंदन जल्होत्रा सकुशल घर लौट आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया है। बताया कि अन्य देशों के लोगों ने भी अपनी जान के बचाव के लिये तिरंगे का ही सहारा लिया। दोनों बच्चों के घरों में उनकी सकुशल वापसी पर जश्न का माहौल है। देर रात एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने यूक्रेन से लौटे पारस अग्रवाल का चुकटी देवरिया स्थित टोल प्लाजा पर स्वागत किया।

उसके बाद सकुशल घर पहुंचाया। घर पर पत्रकारों से बात करते हुए पारस ने विदेश की धरती पर तिरंगे का महत्व बताया। पारस ने बताया कि अरब, नाइजीरिया, फिलीपींस समेत कई देशों के छात्र-छात्राएं तिरंगे झंडे से लगी बसों और टैक्सियों का सहारा लेकर सकुशल यूक्रेन से रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचे और तिरंगे का आभार जताया। कहा कि वे कीव से 200 किमी बस से रोमानिया बार्डर पहुंचे। नो मैंस लैंड के 13 किमी हिस्से को पैदल पार किया। हमारी बस पर तिरंगे लगे थे, इसलिये किसी ने कहीं नहीं रोका।

इधर, ग्राम शिमला पिस्तौर निवासी चंदन जल्होत्रा पुत्र राजकुमार जल्होत्रा रात ढाई बजे अपने घर पर पहुंचे चंदन ने बताया कि उनकी फ्लाईट वाया मुंबई थी। मुंबई एयरपोर्ट पर भी उत्तराखंड सदन का शिविर लगा था। मुंबई वालों ने टिकट की व्यवस्था कर दिल्ली की फ्लाइट में बैठाया। बताया कि रोमानिया का एक व्यक्ति लगातार तीन दिन तक हमारे साथ रहा।उसने हमें किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी। दोनों के घरों पर जश्न का माहौल है। दोनों छात्रों का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उनके घर पर व्यापार मंडल महामंत्री विजय अरोड़ा, अंकुर पपनेजा, हीरा सिंह कालरा, अंकुर गर्ग, राकेश मदान, सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा, अनिल जल्होत्रा, सचिन गंभीर आदि थे।

पाकिस्तानी बोला, हम लोग भाई-भाई, फर्क सिर्फ झंडे में है: पारस ने बताया कि रोमानिया में कई देशों के लोग यूक्रेन से आने वालों की सेवा में जुटे थे। पाकिस्तानी लोग भी सेवा कर रहे थे। जब हम लोगों ने उनकी ओर से दी जा रही सेवा से बचने की कोशिश की तो एक पाकिस्तानी ने हमसे कहा कि हम लोग भाई-भाई हैं फर्क सिर्फ दोनों देशों के झंडे में हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में अचानक मौसम ने बदली करवट, मसूरी में बारिश के साथ जमकर गिरे ओले

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार शाम को मौसम ने करवट बदली। चमोली जिले और यमुनोत्री धाम में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि...

सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र...

जीएमवीएन के होटलों में ठहरने वाले पर्यटक अब निजी एप के जरिए भी कर सकेंगे बुकिंग, इस एप को सौंपी जिम्मेदारी

देहरादून। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के होटलों में ठहरने वाले पर्यटक अब निजी एप के जरिए भी बुकिंग कर सकेंगे। पहले चरण में जीएमवीएन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड में अचानक मौसम ने बदली करवट, मसूरी में बारिश के साथ जमकर गिरे ओले

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार शाम को मौसम ने करवट बदली। चमोली जिले और यमुनोत्री धाम में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि...

सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र...

दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली पहली ईवी कार बनी टेस्ला मॉडल वाई

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार टेस्ला मॉडल वाई पहली इलेक्ट्रिक वाहन बन गई है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई...

राजधानी दिल्ली में एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर की हत्या

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू...

जीएमवीएन के होटलों में ठहरने वाले पर्यटक अब निजी एप के जरिए भी कर सकेंगे बुकिंग, इस एप को सौंपी जिम्मेदारी

देहरादून। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के होटलों में ठहरने वाले पर्यटक अब निजी एप के जरिए भी बुकिंग कर सकेंगे। पहले चरण में जीएमवीएन...

अमृतसर में बीएसएफ ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, 40 करोड़ की हेरोइन जब्त- तस्कर भी पकड़ा

अमृतसर। अमृतसर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पाकिस्तानी तस्करों की दो कोशिशों को नाकामयाब कर दिया है। बीएसएफ जवानों ने अमृतसर सेक्टर में दो लोकेशनों...

रेसिपी- गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है खरबूजे का जूस

खरबूजे का जूस एक पूरी तरह से ताजा जूस है जिसे आपको खरबूजे के मौसम अर्थात् गर्मियों में बनाना चाहिए। खरबूज को खरबूजा या...

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दोबारा समूह-ग भर्तियों की मांगी जिम्मेदारी, अब 11 जून को कराई जाएगी वन दरोगा भर्ती परीक्षा

देहरादून। पेपर लीक के सदमे से बाहर निकलकर पांच दिन के भीतर सचिवालय रक्षक पुर्नपरीक्षा का परिणाम जारी करने वाले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

कान्स में सनी लियोनी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, थाई-हाई स्लिट ड्रेस में ढाया कहर

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड स्टार्स का जलवा देखने को मिल रहा है। उर्वशी रौतेला, सारा अली खान से लेकर मृणाल ठाकुर तक...

जंतर-मंतर पर ‘दंगल’, बैरिकेड तोड़े, धक्का-मुक्की और हंगामा- पुलिस ने हिरासत में लिए पहलवान

नई दिल्ली। जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारी पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पहलवान संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश कर...