Home ब्लॉग श्रीलंका के बाद नेपाल?

श्रीलंका के बाद नेपाल?

नेपाल में ये चर्चा आम हो गई है कि वहां श्रीलंका जैसे आर्थिक हालात बन सकते हैँ। हालांकि विशेषज्ञ इस राय से सहमत नहीं हैं, लेकिन वे यह जरूर कहते हैं कि अगर वक्त रहते स्थितियों को ना संभाला गया, तो वो आशंका हकीकत बन सकती है। इन चर्चाओं के बीच ही नेपाल के केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों सामने आए। इन आंकड़ों ने देश में चिंता बढ़ा दी है। इन आंकड़ों से साफ है कि देश के आर्थिक संकेतक अच्छी र स्थिति में नहीं हैं। देश में मुद्रास्फीति बढ़ रही है। भुगतान संतुलन का घाटा बढ़ा है।  विदेश में रहने वाले नेपालियों की तरफ से भेजी जाने वाली रकम में गिरावट आई है। इस वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में मुद्रास्फीति की औसत दर 7.14 फीसदी रही। यह उसके पहले के 67 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। तो यह निर्विवाद है कि देश में महंगाई बढ़ी है। कारण चाहे जो हो। सरकार का कहना है कि इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय स्थितियां हैं। खास कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम और खाद्य पदार्थों के बढ़े भाव का असर नेपाल में भी देखने को मिल रहा है। जबकि विपक्ष का आरोप है कि वर्तमान सरकार अर्थव्यवस्था को संभालने में नाकाम साबित हुई है।

बहरहाल, ये अच्छी बात है कि नेपाल में जनमत समय रहते जागरूक हो गया है। श्रीलंका में जैसे हालात बने, उनकी वजह से लोग कुछ ज्यादा ही चिंतित नजर आए हैँ। अब अगर इस चिंता को सरकार ने गंभीरता से लिया, तो संभव है कि वह श्रीलंका जैसी स्थिति से देश को बचा ले। उसे उन विशेषज्ञों की राय पर ध्यान देना चाहिए, जो अर्थव्यवस्था की असल सूरत बता रहे हैँ। उनके मुताबिक देश की अर्थव्यवस्था संकट की तरफ बढ़ रही है। इसकी वजह खराब हो रही अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां हैँ। व्यापार घाटा 18 अरब डॉलर के ऊंचे स्तर तक पहुंच गया है। भुगतान संतुलन की स्थिति बिगडऩे और कर्ज का बोझ बढऩे के भी संकेत हैँ। ये सारी बातें बताती हैं कि अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर जोखिम पैदा हो रहा है। जिस समय संकट गहरा रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नेपाल सरकार ने केंद्रीय बैंक के गवर्नर को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि उनका निलंबन राजनीतिक कारणों से हुआ है। नेपाल सरकार को चाहिए कि वह इस विवाद को जल्द हल करे। वरना, बाद में उसे पछताना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

सत्र के बाद भी बना रहेगा मुद्दा

सवाल है कि संसद का बजट सत्र समय से पहले समाप्त हो जाने के बाद क्या भाजपा और कांग्रेस के उठाए मुद्दे समाप्त हो...

टेक्सटाइल मेगा पार्क- मेक इन इंडिया के तहत पूरी दुनिया के लिए भारतीय उत्पाद निर्माण की ओर एक बड़ा कदम

पीयूष गोयल   प्राचीन काल से चली आ रही भारतीय वस्त्रों की समृद्ध परंपरा, एक लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है, जो देश को...

मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी सिर्फ चर्चा हुई

ऐसा नहीं है कि सिर्फ भाजपा संगठन में यथास्थिति बनी हुई है। केंद्र और राज्यों की सरकारों में भी यथास्थिति कायम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

तुर्की व सीरिया को भूकंप से संबंधित सहायता प्रदान करना जारी रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...

उत्तरकाशी जिले के डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा ने मचाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 350 भेड़- बकरियों की हुई मौत

उत्तरकाशी। देर शाम को डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। घटना डुंडा...

फैंस के लिए बड़ी खबर! पुष्पा-2 में हो सकती है अजय देवगन या सलमाल की एंट्री

अल्लू अर्जुन की पुष्पा (पुष्पा: द राइज़) को रिलीज हुए तकरीबन 2 साल चुके है और अब फैन्स को पार्ट 2 का बेसब्री से...

अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा, पता बताने वालों के लिए जारी किया गया...

रुद्रपुर। वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंकाओं के बीच बार्डर पर पुलिस का...

सिर्फ एक शक और सिरफिरे ने दिनदहाड़े पड़ोसियों पर चाकू से वार कर 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

मुंबई। दक्षिण मुंबई में एक रिहायशी बिल्डिंग में 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया जिनमें से 4 की मौत...