Breaking News
देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, होटल, रेस्तरां, आउटलेट और शिक्षण संस्थानों के किचन से सैंपलों की जांच
पेरिस पैरालंपिक 2024- शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में होकाटो होतोजी सीमा ने कांस्य पदक किया अपने नाम 
जम्मू में पहली बार भारत के संविधान के अंतर्गत होगा मतदान – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
मानसून के बाद श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही आशातीत वृद्धि- अजेंद्र अजय
विश्वक सेन ने किया नई फिल्म वीएस13 का ऐलान, प्री-लुक पोस्टर भी आउट
16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर किया दुष्कर्म
स्वास्थ्य विभाग को और मिले 197 सीएचओ
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव- खत्म हुआ इंतजार, अब इस माह में होंगे चुनाव 
गाजर खाने के एक नहीं कई हैं फायदे, जान लेंगे तो हो जाएंगे हैरान

वाहनों की पुरानी दरों पर फिटनेस टेस्ट फीस लेने की अवधि बढ़ी

अब एक साल और पुरानी दरों पर ही अपने वाहन की फिटनेस जाँच करा सकेंगे

केंद्र ने विशेष सहायता योजना में मंजूर किये 372.63 करोड़

देहरादून। पंद्रह साल पुराने वाहनों की पुरानी दरों पर फिटनेस टेस्ट फीस लेने की अवधि बढ़ा दी गयी है। अब यह सुविधा 21 फरवरी 2025 तक लागू रहेगी। सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट कराने हेतु पुरानी दरों पर ही फीस लिए जाने की जो सुविधा 22 फरवरी 2024 तक की गयी थी। यह सुविधा एक साल बढ़ाते हुए 21 फरवरी 2025 तक कर दी गयी है। परिवहन सचिव ने कहा कि वाहन स्वामी अब एक वर्ष तक पुरानी दरों पर ही अपने वाहन की फिटनेस जाँच करा सकेंगे। इस सुविधा हेतु परिवहन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठन काफ़ी दिनों से मांग कर रहे थे जिसे मुख्यमंत्री ने आज पूरी कर दी गई है।

केंद्र ने विशेष सहायता योजना में मंजूर किये 372.63 करोड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना, 2023-24 के अंतर्गत उत्तराखण्ड को 372.63 करोड़ की धनराशि जारी करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस धनराशि के माध्यम से प्रदेश के विकास कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी। मुख्यमंत्री द्वारा परिवहन विभाग के प्रस्ताव को दी गई स्वीकृति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top