Breaking News
देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, होटल, रेस्तरां, आउटलेट और शिक्षण संस्थानों के किचन से सैंपलों की जांच
पेरिस पैरालंपिक 2024- शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में होकाटो होतोजी सीमा ने कांस्य पदक किया अपने नाम 
जम्मू में पहली बार भारत के संविधान के अंतर्गत होगा मतदान – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
मानसून के बाद श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही आशातीत वृद्धि- अजेंद्र अजय
विश्वक सेन ने किया नई फिल्म वीएस13 का ऐलान, प्री-लुक पोस्टर भी आउट
16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर किया दुष्कर्म
स्वास्थ्य विभाग को और मिले 197 सीएचओ
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव- खत्म हुआ इंतजार, अब इस माह में होंगे चुनाव 
गाजर खाने के एक नहीं कई हैं फायदे, जान लेंगे तो हो जाएंगे हैरान

शिवसेना में शामिल हुए अभिनेता गोविंदा, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

मुंबई। फिल्म अभिनेता गोविंदा की एक बार फिर सक्रिय राजनीति में एंट्री हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में गोविंदा ने शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन थामा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गोविंदा  उत्तर पश्चिम मुंबई से चुनाव लड़ सकते हैं। गोविंदा पहले भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साल 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने उस समय के पेट्रोलियम मंत्री और पांच बार के सांसद राम नाइक को शिकस्त देकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

बता दें कि गोविंदा इससे पहले भी राजनीति में अपना किस्मत आजमा चुके हैं। साल 2004 में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और पांच बार के सांसद और अटल बिहारी वाजपेयी की तत्कालीन सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे राम नाइक को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर संसद पहुंचे थे। राम नाइक के पक्ष में 5 लाख 11 हजार वोट पड़े थे, जबकि गोविंदा को 5 लाख 59 हजार वोट मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top