Breaking News
देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, होटल, रेस्तरां, आउटलेट और शिक्षण संस्थानों के किचन से सैंपलों की जांच
पेरिस पैरालंपिक 2024- शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में होकाटो होतोजी सीमा ने कांस्य पदक किया अपने नाम 
जम्मू में पहली बार भारत के संविधान के अंतर्गत होगा मतदान – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
मानसून के बाद श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही आशातीत वृद्धि- अजेंद्र अजय
विश्वक सेन ने किया नई फिल्म वीएस13 का ऐलान, प्री-लुक पोस्टर भी आउट
16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर किया दुष्कर्म
स्वास्थ्य विभाग को और मिले 197 सीएचओ
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव- खत्म हुआ इंतजार, अब इस माह में होंगे चुनाव 
गाजर खाने के एक नहीं कई हैं फायदे, जान लेंगे तो हो जाएंगे हैरान

सतपाल महाराज फिर बने दादा, पुत्र सुयश को हुई कन्या रत्न की प्राप्ति

रीवा रियासत में भी खुशी का माहौल

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर में खुशियों ने फिर दस्तक दी है। मंत्री सतपाल महाराज को एक बार फिर दादा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनके छोटे पुत्र सुयश रावत को कन्या रत्न की प्राप्ति हुई है। मध्यप्रदेश स्थित रीवा रियासत की बेटी और सतपाल महाराज की छोटी बहू मोहिना सिंह ने शनिवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

मोहिना सिंह रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। उनका एक पुत्र भी है। वर्षों बाद परिवार में कन्या रत्न की प्राप्ति होने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पुत्रवधु मोहिना सिंह के मायके रीवा रियासत में भी कन्या रत्न की प्राप्ति पर चारों ओर खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top