Breaking News
देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, होटल, रेस्तरां, आउटलेट और शिक्षण संस्थानों के किचन से सैंपलों की जांच
पेरिस पैरालंपिक 2024- शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में होकाटो होतोजी सीमा ने कांस्य पदक किया अपने नाम 
जम्मू में पहली बार भारत के संविधान के अंतर्गत होगा मतदान – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
मानसून के बाद श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही आशातीत वृद्धि- अजेंद्र अजय
विश्वक सेन ने किया नई फिल्म वीएस13 का ऐलान, प्री-लुक पोस्टर भी आउट
16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर किया दुष्कर्म
स्वास्थ्य विभाग को और मिले 197 सीएचओ
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव- खत्म हुआ इंतजार, अब इस माह में होंगे चुनाव 
गाजर खाने के एक नहीं कई हैं फायदे, जान लेंगे तो हो जाएंगे हैरान

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और सिक्किम की 32 सीटों पर भी विधानसभा चुनाव आज ही है. अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम दोनों राज्यों की कुल विधानसभा चुनाव की 92 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे पूरा होगा. नतीजे 2 जून को घोषित किए जाएंगे. अरुणाचल की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों और सिक्किम की 32 सीटों के लिए मतदान लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही हो रहा है. अरुणाचल में जहां दो लोकसभा सीटों के लिए, सिक्किम में एकमात्र संसदीय सीट के लिए मतदान होगा. दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल प्रदेश में 37.53%, सिक्किम में 36.88% मतदान हुआ।

1 बजे तक बिहार में दर्ज हुआ 32.41% मतदान वहीं उत्तराखंड में दर्ज हुई 37.33% वोटिंग

पश्चिम बंगाल में दिन के 1 बजे तक दर्ज की गई 50.96 फीसदी वोटिंग
1 बजे तक बिहार में दर्ज की गई 32.41% वोटिंग वहीं उत्तर प्रदेश में दर्ज की गई 36.96% वोटिंग

दोपहर 1 बजे तक कहां कितनी वोटिंग?
बिहार: 32.41
यूपी: 36.96
उत्तराखंड: 37.33
मध्यप्रदेश: 44.18
राजस्थान: 33.73
असम: 45.12
बंगाल : 50.96
महाराष्ट्र: 32.36
छत्तीसगढ़: 42.57
जम्मू कश्मीर: 43.11
अरुणाचल प्रदेश: 34.99

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top