Monday, December 4, 2023
Home उत्तराखंड सरकार के इशारे पर संतों को प्रताड़ित किया जा रहा: अमृतानंद

सरकार के इशारे पर संतों को प्रताड़ित किया जा रहा: अमृतानंद

हरिद्वार। सर्वानंद घाट पर अनशन पर बैठे स्वामी अमृतानंद ने कहा कि सरकार के इशारे पर संतों को प्रताड़ना दी जा रही है। हमें तथाकथित साधु कहा जा रहा है। सरकार को साधुओं का श्राप लगेगा।
प्रतिकार सभा में बोलते हुए अमृतानंद ने कहा कि कुछ लोग ऐसा समझ रहे हैं कि वह कमजोर हो गए हैं। लेकिन साधु कमजोर होने वाला नहीं है। वह अनशन पर अकेले बैठे हैं और उन्हें रात भर प्रताड़ना दी जा रही है। आरोप लगाया कि बीती रात नौ बजे स्वामी यति नरसिंहानंद को सरकार के इशारे पर गिरफ्तार करने का षड्यंत्र किया गया है। जिसका वह विरोध करते हैं। हम किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं है। हम केवल हिंदुओं के साथ हैं, जो हिंदुओं के नाम पर मलाई खा रहे हैं अगर वह हमारे साथ नहीं हैं तो हम भी उनके साथ नहीं हैं।

स्वामी ललितानंद ने कहा कि हिंदुओं की रक्षा के लिए सब को आगे आना चाहिए। संतों की एकजुटता से ही सनातन धर्म की रक्षा की जा सकती है। हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश संयोजक मोतीराम गिरी ने कहा कि हमारा एक ही नारा है कि हर हिंदू हमारा है। स्वामी परमानंद ने कहा कि स्वामी यति नरसिंहानंद को अनशन से उठाकर ले गए हैं। हमारे साथ आए जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी का कोई साथ नहीं दे रहा है। वह क्या सोचकर हमारे पास आए होंगे। अब आवश्यकता है कि सभी संगठित होकर हिंदुत्व की रक्षा की लड़ाई लड़ें। स्वामी शिवानंद ने कहा कि हमें अपनी प्राचीन परंपराओं को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। हिंदू स्वाभिमान संगठन के राजेश भसीन कहा कि प्राचीन परंपराओं के अनुसार हमें अपनी जनसंख्या को बढ़ाने की जरूरत है। स्वामी आनंद स्वरूप ने हिंदुओं की रक्षा के लिए सभी से संगठित होने का आह्वान किया। इस अवसर पर सर्वानंद घाट पर शतचंडी यज्ञ का भी आयोजन किया गया।

वैदिक मंत्रों के साथ संतों ने यज्ञ में आहुतियां डालीं। इस अवसर पर स्वामी यमुना गिरी, स्वामी रघुवीर गिरी, संतोष मुनि, स्वामी विनोद, डीके शर्मा, अनिल यादव सहित कईं हिन्दू संगठनों के लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...