Home राजनीति भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी बोले कांग्रेस ने हमेशा किया सेना को कमजोर...

भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी बोले कांग्रेस ने हमेशा किया सेना को कमजोर करने और सैनिकों के अपमान का काम

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने देहरादून में प्रेसर्वाता कर केंद्र और राज्य सरकार पर सैना की अनदेखी और अपमान करने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस नेता के आरोपों पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा सैनिकों का अपमान करती आई है। केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो इन्होंने अत्याधुनिक हथियारों व साजो-सामान की जरूरत को हमेशा हाशिये पर रखा। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कभी न सौनिको का सम्मान किया न ही उनके हितों के लिए आवश्यक कदम उठाये।

सुरेश जोशी ने कहा जो सैनिक देश की सेवा के लिए जाते हैं, देश की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरते है, रेगिस्तान में 50 डिग्री तापमान में जो जलते सूरज को झेलते हैं, महीनों तक समुद्र में तिरंगा लेकर दुश्मन को भटकने तक नहीं देते, उनका कांग्रेस ने कभी सम्मान नही किया। कांग्रेसी देश के वीर सपूतों की तपस्या को कभी समझ नहीं सकते हैं। कांग्रेस की यही सोच है जिसकी वजह से हमारे वीरों को सीमा पर जरूरी सुविधाएं नहीं दी जाती थीं, यही सोच है जिसकी वजह से बुलेट-प्रूफ जैकेट तक देने में इन लोगों ने आनाकानी की। ये लोग, भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वालों के साथ खड़े हैं।

1997 से पूर्व जब सीमा पर हमारे वीर जवान शहीद होते थे तो कांग्रेस सरकार काला बक्सा, काला कम्बल और पाँच पैसे का पोस्ट कार्ड भेजकर सैनिक परिवारों को सूचित कर देती थी कि आपका बेटा शहीद हो गया है। जबकि भाजपा की अटल सरकार ने न केवल पहली बार देश के शहीद सैनिको के पार्थिव शरीर को ससम्मान उनकी मातृभूमि तक पहुंचाने का कार्य किया। साथ ही प्रभावित परिवारों की चिंता करते हुए समुचित आर्थिक व अन्य मदद की गौरवशाली परंपरा शुरू की।

RELATED ARTICLES

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, आचार संहिता के उल्लंघन के मामले आ रहे सामने

बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। उधर, बीजेपी...

गांधी परिवार खुद को सबसे अलग संविधान से ऊपर मानता है- भारतीय जनता पार्टी

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह खुद को ‘सबसे अलग, कुलीन व संविधान से...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड के गांवों की बदलेगी सूरत, मोदी सरकार देने जा रही है 562 करोड़

पंचायतों में गोबर गैस सहित होंगे कई काम, जल शक्ति मंत्रालय ने पास किया बजट देहरादून। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से इस साल राज्य को...

उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने में जुटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विभागाध्यक्षों को दिये 2025 तक के विकास लक्ष्यों को...

देहरादून। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विभागों का जो लक्ष्य निर्धारित है, उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभागों...

बुरी तरह फंसे डोनाल्ड ट्रंप, यूएस में पहली बार पूर्व राष्ट्रपति पर चलेगा आपराधिक मुकद्दमा

वॉशिंगटन। अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब किसी मौजूदा या पूर्व राष्ट्रपति पर आपराधिक मुकदमा चलेगा। अमेरिका के मैनहेटन...

ग्रीष्मकाल के लिए खोले गए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट, पर्यटन गतिविधियां तेज होने की उम्मीद

उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट आज  शनिवार एक अप्रैल को ग्रीष्मकाल के लिए खुल गए हैं। पार्क के गेट खुलने के बाद यहां पर्वतारोहण...

कानपुर के बांसमंडी में रेडीमेड कपड़ा मार्केट में लगी भीषण आग, 800 दुकानें पूरी तरह से जलकर राख

कानपुर। कानपुर के बांसमंडी स्थित एआर टावर में देर रात 1.30 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से...

इंदौर मंदिर हादसा : मरने वालों का होगा अंगदान, पीड़ित परिवारों ने लिया बड़ा फैसला

इंदौर।  इंदौर में रामनवमी पर श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए हादसे में अब तक 35 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।...

एक्सप्रेसवे से लेकर एनएच पर सफर हुआ महंगा, कल से चुकाना पड़ेगा अधिक टोल टेक्स

नई दिल्ली। एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर आज यानी एक अप्रैल से सफर करना महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 1 अप्रैल...

उत्तराखंड में आज से लागू होंगे कई बदलाव- बिजली, पानी और दवा समेत कई चीजों के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, जानिए और किन- किन...

देहरादून। चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में पांच साल के बाद 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। आयोग ने समय...

दोनों बेटियों को जहर देकर मां-बाप ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में सामने आई खुदकुशी की वजह

कर्नाटक। मंगलुरु में एक लॉज में एक परिवार के चार सदस्यों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि लॉज में...

अगले चार दिनों तक मौसम का बदला रहेगा मिजाज, ऊंची चोटियों के साथ ही निचले इलाकों में भी बारिश-ओलावृष्टि की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिन बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर...