Sunday, September 24, 2023
Home लाइफस्टाइल इन तरीकों से जमाये घर पर बाजार जैसा दही, स्वाद बेमिसाल

इन तरीकों से जमाये घर पर बाजार जैसा दही, स्वाद बेमिसाल

गर्मी के मौसम में आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो शरीर को ठंडक प्रदान करती हों। आप घर पर अपने परिजनों को कई प्रकार के ठंडे पेय पदार्थ पिला सकती हैं। इन पेय पदार्थों में आपको ठंडी लस्सी को शामिल करना चाहिए। लस्सी वो भी घर की जमी हुई दही की। अक्सर महिलाओं को शिकायत रहती है कि घर पर दही बाजार जैसा नहीं जमता है। कई लोगों के वैसा गाढ़ा दही नहीं जम पाता है जैसा बाजार में हलवाई के पास मिलता है।

कुछ लोगों के दही जमाने में कुछ ना कुछ कमी रह जाती है। कभी इसमें खटास ज्यादा आती है तो कभी पानी ज्यादा रह जाता है। लेकिन रोज बाजार से तो दही लाने से रहे। आज हम अपने पाठकों को कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप घर पर भी बाजार जैसा गाढ़ा दही जमा सकेंगे। आइए डालते हैं एक नजर इन उपायों पर—

जोरन का करें इस्तेमाल

सबसे पहले दूध को अच्छी तरह से उबाल लें और ठंडा करें। जब दूध गुनगुना हो तो इसमें थोड़ा सा दही यानी कि जोरन डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसे ढक दें और रातभर छोड़ दें। सुबह दही जम जाएगा तो इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

मिल्क पाउडर का करें इस्तेमाल
सबसे पहले दूध को उबालकर थोड़ा सा ठंडा करें। अब एक बाउल में चार पांच चम्मच मिल्क पाउडर लें और उसमें दही मिलाएं। उसे दो बर्तन की मदद से अच्छी तरह से फेटें। ऐसा करने से दही बिल्कुल भी खट्टा नहीं होता है और दही में मौजूद पानी सूख हो जाता है। इसे किसी कपड़े से ढक कर रातभर छोड़ दें।

माइक्रोवेव ओवन का करें इस्तेमाल

अगर आप कम समय में दही जमाना चाहते हैं तो आप माइक्रोवेव ओवन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पहले माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर दो मिनट के लिए प्री हीट करें और बंद कर दें। अब गुनगुने दूध में जोरन या जामन डालकर ढकें और माइक्रोवेव में उस बर्तन को रखें। ओवन चलाने की जरूरत नहीं है। ऐसा तीन से चार घंटे तक रहने दें। दही जम जाएगा। इसे आप फ्रिज में रख सकते हैं।

मिर्च का करें इस्तेमाल

जी हां, आप दही जमाने के लिए मिर्च का प्रयोग कर सकते हैं। सबसे पहले दूध उबालें और उसे ठंडा करें। गुनगुना दूध हो तो उसमें कुछ सूखी साबुत लाल मिर्च बिना तोड़े दूध में डालें। दरअसल, सूखी लाल मिर्च में लैक्टोबैसिल्ली नाम का एक प्रकार का बैक्टीरिया होता जो दूध जमने में मदद करता है। आप इस दूध से थोड़ा सा दही बनाएं और अब इस दही से और दही बनाएं। दूसरा दही इससे बहुत थिक बनेगा। यह जोरन के रूप में बहुत बढिय़ा काम करता है।

RELATED ARTICLES

ऐसे साफ करें वॉशिंग मशीन, कभी नहीं होगा खराब, और साफ धुलेंगे कपड़े

वॉशिंग मशीन से कपड़े धोना बेहद आसान हो गया है. यह हमारा बहुत सारा समय बचाती है और कपड़े धोने में मेहनत भी कम...

घर के कई मुश्किल कामों को आसान बनाता है प्याज, आजमा कर देखें

भारतीय रसोई में प्याज ना हो यह सम्भव ही नहीं है। प्याज के बिना सब्जी बनाना गृहणियों को बहुत मुश्किल नजर आता है। भोजन...

ये 5 घरेलू टिप्स दिलाएंगे मुंह की बदबू से छुटकारा, जानिए आपको क्या करना होगा?

मुंह से बदबू आना एक आम समस्या है जो कई कारणों से हो सकती है। मुंह से बदबू आना से न सिर्फ हम खुद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया बूथ नं. 91 में “मन की बात” में किया प्रतिभाग नैनीताल। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई,...

1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके आनंद महिंद्रा ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

एक्स पर कहा, दुनिया में हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सर्वाधिक अवसर भारत में उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल देहरादून। उत्तराखंड...

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू- सरकार की चेतावनी, लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा आज से इंटरनेट सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी। मणिपुर सरकार...

एक महीने के लिए आलू खाना बंद कर दें, इसके बाद शरीर पर होगा कुछ ऐसा असर…

आलू…हमारी डाइट का अहम हिस्सा है. यह इंडियन किचन में इस्तेमाल में आने वाला सबसे महत्वपूर्ण सब्जी है. आलू के साथ सबसे अच्छी बात...

दुष्कर्म के आरोपी को भगाने की कोशिश में महिला एएसआई के साथ की मारपीट

हरियाणा। करनाल के निसिंग थाने में तैनात महिला एएसआई के साथ एक व्यक्ति समेत पांच महिलाओं ने मिलकर मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। आरोपियों...

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना, दो जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में अलर्ट जारी

देहरादून। देश के पर्वतीय जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। हालांकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से उमस से राहत मिली। रविवार...

संजय दत्त और टाइगर की नई फिल्म का ऐलान, मास्टर ब्लास्टर में लगाएंगे एक्शन के साथ कॉमेडी का तडका

सुखी और द ग्रेट इंडियन फैमिली ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। आने वाले दिनों में कई शानदर बॉलीवुड फिल्में दर्शकों के बीच आने...

आयुष्मान कार्ड बनाने में नहीं होगी कोई दिक्कत- डॉ. धन सिंह रावत

स्वास्थ्य मंत्री ने नई दिल्ली में एनएचए अधिकारियों के साथ की बैठक 26 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रत्येक जनपद में चलेगा व्यापक अभियान देहरादून। सूबे में...

सीएम धामी 25 सितंबर से 28 सितंबर तक ब्रिटेन के दौरे पर रहेंगे

दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए इन्वेस्टर को करेंगे आमंत्रित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक डेलिगेशन...

विपक्षी गठबंधन का तालमेल बिगड़ा है

अजीत द्विवेदी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में अभी तक सब कुछ तय योजना के तहत होता दिख रहा था। एकदम परफेक्ट को ऑर्डिनेशन था और अगर...