Monday, December 4, 2023
Home बिज़नेस रेलवे कर्मचारियों को केंद्र ने दिया दिवाली गिफ्ट, 78 दिनों के बोनस...

रेलवे कर्मचारियों को केंद्र ने दिया दिवाली गिफ्ट, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

नई दिल्ली।  रेलवे कर्मचारियों को सरकार ने दिवाली पर बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। साथ कैबिनेट ने तेल वितरण कंपनियों को 22000 करोड़ रुपए का वन टाइम ग्रांट दिया है ताकि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में एलपीजी के दाम बढऩे के बावजूद एलपीजी के दाम घरेलू बाज़ार में उसी अनुपात में नहीं बढ़ाने से जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जा सके।

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों का देश के नागिरकों पर बोझ ना पड़े इसके लिए यह फैसला लिया गया है। जाहिर है रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। यह 78 दिनों का बोनस होगा और इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपये होगी। रेलवे पर इससे 1832.09 का भार पड़ सकता है। रेलवे ने पिछले साल भी अपने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया था। एक रेलवे कर्मचारी को 30 दिन के हिसाब से 7000 रुपए बोनस बनता है। ऐसे में 78 दिन का उस कर्मचारी को लगभग 17,951 रुपए बोनस मिलेगा।

कोरोना काल के दौरान रेलवे ने अपने काम से सभी को प्रभावित किया था। कर्मचारियों द्वारा लॉकडाउन अवधि के दौरान भी दुर्गम स्थानों पर आवश्यक वस्तुओं जैसे भोजन, खाद, कोयला और अन्य वस्तुओं की आवाजाही सुनिश्चित की गई थी। इसके अलावा रेलवे अपनी फैसिलिटीज में भी अपडेशन ला रहा है। माना जा रहा है कि इससे भी साल रेलवे की आय में बढिय़ा वृद्धि होगी।

RELATED ARTICLES

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

एप्पल आईफोन निर्माता फॉक्सकॉन भारत में करेगी 1.5 अरब डॉलर का निवेश

नई दिल्ली। ताइवान की अनुबंध निर्माता फॉक्सकॉन ने भारत में 1.54 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है, क्योंकि देश में स्थानीय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...