Home उत्तराखंड श्रीराम मंदिर परिसर में आध्यात्मिकता के साथ आधुनिकता का संगम दिखेगा: चंपत...

श्रीराम मंदिर परिसर में आध्यात्मिकता के साथ आधुनिकता का संगम दिखेगा: चंपत राय

हरिद्वार। विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने हरी सेवा सनातन आश्रम, भूपतवाला, हरिद्वार में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान में लगे प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर परिसर में आध्यात्मिकता के साथ आधुनिकता का संगम दिखेगा। इकोफ्रेंडली परिसर में म्यूजियम, लाइब्रेरी, धार्मिक प्रतिष्ठान आदि शामिल किए गए हैं। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने 70 एकड़ के श्रीराम मंदिर परिसर को भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की मर्यादा के अनुसार बनाने की रूपरेखा लगभग तैयार कर ली है। पूरा राममंदिर परिसर राममय होने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से भी लैस होगा। रामलला के दरबार में रामभक्तों को दिव्य दर्शन की अनुभूति होगी। पूरा परिसर इको फ्रेंडली बनने के कारण मंदिर का ज्यादातर भाग खुला रहेगा।

अनुमान है कि मंदिर बन जाने के बाद एक लाख भक्त रोज रामलला के दर्शन को आएंगें। इसलिए व्यवस्थाओं को ऐसा स्वरूप दिया जाएगा कि वह कम से कम अयोध्या में पांच से सात दिन ठहर सके। श्रीराम मंदिर न्यास और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर अयोध्या का सतत विकास करने जा रहे है। भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण में सरकार से धन का कोई सहयोग नहीं लिया गया हैं अपितु यह हिंदू समाज के सहयोग से ही निर्मित किया जायेगा। विकसित नई अयोध्या को भगवान राम के पूर्वज महाप्रतापी राजा इश्वाकु के नाम पर इश्वाकु नगरी के नाम से बसाया जायेगा।
आशीर्वचन करते हुए आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज नें कहा आज हिंदू धर्म की स्वीकार्यता सम्पूर्ण विश्व में बढ़ रही है। भारतवर्ष में सनातन संस्कृति की नवीन चेतना पुनः जागृत हो उठी है। सनातन धर्म के वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर सामान्य जनमानस की समझ बढ़ रही है । गाय, गंगा व गीता के महत्व को अब बुजुर्ग ही नहीं वरन युवा और बच्चे भी समझने के प्रयास कर रहे हैं। धर्म का आधार प्रकृति है और प्रकृति ही जीवन का आधार है। हमारे व्रत, पर्व, त्यौहार आदि प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता प्रकट करने को ही तो हैं।
विशिष्ट कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रमुख रूप से अशोक तिवारी केंद्रीय मंत्री धर्माचार्य संपर्क, साध्वी कमलेश भारती केंद्रीय सहमंत्री एवं संस्थापक मातृआँचल कन्या विद्यापीठ, प्रांत उपाध्यक्षा संध्या कौशिक, नीता कपूर, नीलम त्रिपाठी, कुसुम शर्मा, अमित चौहान, पंकज चौहान, मयंक चौहान, अमित मुल्तानिया, प्रभाकर कश्यप, अनिरुद्ध भाटी, विदित शर्मा, अनिल गुप्ता आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

तुर्की व सीरिया को भूकंप से संबंधित सहायता प्रदान करना जारी रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...

उत्तरकाशी जिले के डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा ने मचाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 350 भेड़- बकरियों की हुई मौत

उत्तरकाशी। देर शाम को डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। घटना डुंडा...

फैंस के लिए बड़ी खबर! पुष्पा-2 में हो सकती है अजय देवगन या सलमाल की एंट्री

अल्लू अर्जुन की पुष्पा (पुष्पा: द राइज़) को रिलीज हुए तकरीबन 2 साल चुके है और अब फैन्स को पार्ट 2 का बेसब्री से...

अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा, पता बताने वालों के लिए जारी किया गया...

रुद्रपुर। वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंकाओं के बीच बार्डर पर पुलिस का...

सिर्फ एक शक और सिरफिरे ने दिनदहाड़े पड़ोसियों पर चाकू से वार कर 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

मुंबई। दक्षिण मुंबई में एक रिहायशी बिल्डिंग में 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया जिनमें से 4 की मौत...