Breaking News
जीवन शैली का हिस्सा बनाएं स्पोर्ट्स- रेखा आर्या
जीवन शैली का हिस्सा बनाएं स्पोर्ट्स- रेखा आर्या
मुख्यमंत्री के विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही हैं ऑटोमेटेड पार्किंग
मुख्यमंत्री के विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही हैं ऑटोमेटेड पार्किंग
चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए – मुख्यमंत्री धामी
चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए – मुख्यमंत्री धामी
आईपीएल 2025– केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2025– केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर
दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नेचुरल स्टार नानी की आगामी फिल्म ‘हिट 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन बिके दस हजार से ज्यादा टिकट  
नेचुरल स्टार नानी की आगामी फिल्म ‘हिट 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन बिके दस हजार से ज्यादा टिकट  
चारधाम यात्रा- 28 अप्रैल से शुरू होंगे ऑफलाइन पंजीकरण, अब तक 21 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा- 28 अप्रैल से शुरू होंगे ऑफलाइन पंजीकरण, अब तक 21 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
 प्रदेश शासन ने आउटसोर्स माध्यम से नियुक्तियों पर लगाया प्रतिबन्ध 
 प्रदेश शासन ने आउटसोर्स माध्यम से नियुक्तियों पर लगाया प्रतिबन्ध 

कांग्रेस और उनकी गैंग व्यक्तिगत हितों के लिए देशहितों को छोड़ रही पीछे – मुख्यमंत्री धामी

कांग्रेस और उनकी गैंग व्यक्तिगत हितों के लिए देशहितों को छोड़ रही पीछे – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कैथल, हरियाणा में प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में किया प्रचार

विकासवाद, राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद के बीच का है चुनाव : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून/कैथल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वृन्दावन गार्डन, कैथल, हरियाणा में कुरूक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवीन जिन्दल कर्मठ नेता हैं, उन्होंने पूर्व में कई कार्यों को आगे बढ़ाया है। कुरूक्षेत्र में डबल इंजन की सरकार और तेजी से काम करे, इसके लिए भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करना है।

उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र की भूमि महाभारत के युद्ध की भूमि रही है। उस समय पांडवों और कौरवों के बीच में युद्ध हुआ था। उन्होंने कहा वर्तमान समय में भी भारत में धर्म युद्ध चल रहा है एक ओर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पार्टी एवं अन्य विपक्षी पार्टी कौरव रूपी पार्टियां हैं तो दूसरी ओर अकेले धर्म ध्वजा लिए हुए प्रधानमंत्री चल रहे हैं। उन्होंने कहा यह चुनाव विकासवाद, राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के बीच का है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं लागू की हैं। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-नल से जल, आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। आज़ादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी जी ने विकासित भारत बनाने का संकल्प लिया है। आज भारत रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर भारत बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 के सम्मलेन से विश्व ने भारत के सामर्थ को देखा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा आज देश की सेना पहले से अधिक सशक्त हुई है। आज सैनिकों को अच्छे शस्त्र और अच्छे वस्त्र मिल रहे हैं। आज सेना गोली का जवाब गोलों से दे रही है। उन्होंने कहा देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां पहले ही समान नागरिक संहिता लागू हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जायेगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ही राष्ट्रीय हित में कड़े फैसले ले सकती है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उनकी गैंग व्यक्तिगत हितों के लिए देशहितों को पीछे छोड़ रही है। उन्होंने कहा भाजपा विकास और संतुष्टीकरण के मॉडल को अपनाती है। इंडी गठबंधन देश में झूठ फैलाकर सत्ता में आकर फिर से भ्रष्टाचार को बढ़ाना चाहते हैं। विपक्षी का गठबंधन जनता को भ्रम में डालने का ठगबंधन है। उन्होंने कहा *कांग्रेस के लोग सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के लिए भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं। विपक्ष के लोग भगवान श्री राम को काल्पनिक बताते हैं। सत्ता हासिल करने के लिए इंडी गठबंधन नहीं ठगबंधन है।

इस अवसर पर अशोक गुज्जर, विधायक लीलाराम, विनय रोहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top