Friday, December 1, 2023
Home राष्ट्रीय सेना दिवस, सीडीएस बिपिन रावत को याद कर भावुक हुए देशवासी

सेना दिवस, सीडीएस बिपिन रावत को याद कर भावुक हुए देशवासी

भारतीय सेना किसी भी मामले में किसी से कम नहीं है।आज भारतीय सेना अपना 74वां सेना दिवस मना रही है।  सेना दिवस, भारत में हर वर्ष 15 जनवरी को लेफ्टिनेंट जनरल (बाद में फ़ील्ड मार्शल) के. एम. करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन उन सभी बहादुर सेनानियों को सलामी भी दी जाती है जिन्होंनेअपने देश और लोगों की सलामती के लिये अपना सर्वोच्च न्योछावर कर दिया। आर्मी डे पर पूरा देश थल सेना के अदम्य साहस, उनकी वीरता, शौर्य और उसकी कुर्बानी को याद करता है। इस मौके पर भारत के संवेधानिक पदों के पदाधिकारियों ने सैनिको के सम्मान में आभार प्रकट करते हुए ट्वीट कर सलाम किया  

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा-  सेना के जवानो और पूर्व सैनिको को सेना दिवस की बधाई। भारतीय सेना राष्ट्रिय सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण रही है। हमारे सैनिको ने सीमाओं की रक्षा और शांति बनाये रखने में व्यावसायिकता,बलिदान और वीरता का प्रदर्शन किया है। राष्ट्र आपकी सेवा के लिए आभारी है । जय हिन्द

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना दिवस पर ट्वीट कर लिखा-  भारतीय सेना के जवान प्रतिकूल इलाको में सेवा करते है,और प्राकृतिक आपदाओ सहित मनवीय संकट के दौरान साथी नागरिको की मदद करने में सबसे आगे है। विदेशो में भी शांति अभियानों में सेना के शानदार योगदान पर भारत को गर्व है

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- भारतीय सेना के बहादुर जवानों, पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को थल सेना दिवस की शुभकामनाएं। मातृभूमि की रक्षा में सदैव तत्पर वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य व सर्वोच्च बलिदान को नमन करता हूँ। देश के प्रति आपकी निःस्वार्थ सेवा,समर्पण व प्रतिबद्धता हर भारतीय हेतु प्रेरणास्रोत है।

भारतीय उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने लिखा – भारतीय सेना के अधिकारियों, सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और आप सभी के परिजनों को सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!आपके साहस के कारण ही राष्ट्र अपनी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त है।आपके शौर्य और आपके परिजनों के धैर्य के प्रति देश सदैव कृतज्ञ रहेगा।आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

इसके साथ साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सेना दिवस के असवर पर ट्वीट कर आभार जताया।साथ ही  भाजपा के अध्यक्ष जे.पी .नड्डा ,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत बाकी कई नेताओ ने सैनिको को याद कर उन्हें सलाम किया।

सेना दिवस के मौके पर सीडीएस बिपिन रावत को याद कर सभी देशवासी भावुक हो गये। उनके द्वारा किये गये कार्यो को देश कभी भुला नहीं पायेगा। उनका जाना एक अपूर्णछति के भांति है जो कभी पूरी नही हो पायेगी ।

RELATED ARTICLES

रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द, जानिए वजह

नई दिल्ली। कोहरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें कुछ गाड़ियां तत्काल...

सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब- सीएम योगी

 मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले पत्रकारों से की बातचीत  सीएम योगी ने विपक्षी दलों से की अपील, सदन की गरिमा बनाए रखने...

KISS-डीयू ने मनाया तीसरा दीक्षांत समारोह, उपस्थित रहे ओडिशा और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल

भारत को विकसित देश बनाना है तो आदिवासियों का विकास जरूरी- राज्यपाल रघुवर दास भुवनेश्वर। 25 नवंबर, कलिंग इंस्टीट्यूट आफ सोशियल साइंसेस, कीस डीम्ड विश्वविद्यालय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...