Monday, December 4, 2023
Home हेल्थ दही का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे

दही का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कई ऐसे पोषक गुणों से समृद्ध होता है जो स्वास्थ्य के लिए जरूरी माने जाते हैं। हालांकि, क्या आप इस बात से वाकिफ है कि दही का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि दही के अधिक सेवन से आपको किन-किन स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पाचन क्रिया को कर सकता है प्रभावित
वैसे तो दही का सेवन पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटासिड पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। हालांकि, अगर आप दही का अधिक सेवन करते हैं तो इससे पाचन क्रिया पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस स्थिति में एंटासिड पाचन को खराब कर सकता है, जिस कारण पेट अपच, गैस और अपच जैसी पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए दही का अधिक सेवन करने की भूल न करें।

त्वचा पर हो सकती है एलर्जी
अगर आप दही का सीमित मात्रा में सेवन करते हैं तो यह त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ कई पोषक तत्व भी प्रदान करता है। वहीं, अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो इससे त्वचा को फायदे की बजाय नुकसान पहुंच सकता है। बता दें कि दही के अधिक सेवन से त्वचा पर सूजन, खुजली और रैशेज आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करें।

जी मचलाना और उल्टी आना
किसी भी चीज की अति नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसा ही कुछ दही के सेवन के साथ भी है। अगर आप दही का अधिक सेवन करते हैं तो इससे पाचन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके कारण आपको उल्टी और जी मचलाने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, इस वजह से आपको सिरदर्द और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए दही का अधिक सेवन करने की गलती न करें।

नींद न आने की समस्या
यह समस्या आपको दही का अधिक सेवन करने के अलावा गलत समय पर दही का सेवन करने से उत्पन्न हो सकती है। उदाहरण के लिए शाम के बाद दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासकर, अगर आप रात का खाना खाने के साथ दही का सेवन करते हैं तो यह वास्तव में आपके नींद के पैटर्न को प्रभावित करके लंबे समय तक जागने पर मजबूर कर सकता है।

RELATED ARTICLES

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

याददाश्त बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में मददगार हैं ये 5 जड़ी बूटियां

ऐसे कई लोग हैं, जो किसी न किसी कारणवश कई दिमागी समस्याओं से जूझ रहे हैं।इनके कारण सोचने-समझने की शक्ति कमजोर हो जाती है...

सेहत के लिए अच्छा है योग, लेकिन इसे करते समय बरतनी चाहिए ये सावधानियां वरना हो सकता है नुकसान

योग को सेहत के लिए हमेशा ही अच्छा और लाभदायक माना गया है। योग करने से केवल फिजिकल नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी इंप्रूव...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...