Monday, December 4, 2023
Home हेल्थ बदलते मौसम में बीमार होने से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

बदलते मौसम में बीमार होने से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

बदलता मौसम में बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है, लेकिन अगर आप चाहें तो इस धारणा को बदल सकते हैं। दरअसल, बदलते मौसम की मार उन्हीं लोगों को झेलनी पड़ती है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह से खुद को बदलते मौसम में बीमार होने से बचा सकते हैं ताकि आप दिवाली जैसे आने वाले त्योहारों का जमकर लुत्फ उठा सकें।

बदलते मौसम में हम बीमार क्यों पड़ते हैं?
कई विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम परिवर्तन के दौरान बीमारी होने का प्रमुख कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना है। इसके अलावा, जब भी मौसम में बदलाव होता है तो कई तरह के वायरस तेजी से हमला करने लगते हैं, जिसके परिणामस्वरूप बीमार पडऩे वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होती है। इसलिए विशेषज्ञ रोग प्रतिरोधक को मजबूत करने वाली बात पर ज्यादा जोर देते हैं।

क्या हैं मौसमी बीमारियों के लक्षण?
बहती नाक, गले में खराश, ठंड लगना, शारीरिक दर्द और बुखार होने सबसे आम लक्षण हैं जो आप मौसमी बीमारी के दौरान अनुभव कर सकते हैं। कुछ लोगों को इसके कारण थकान और चक्कर आने की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि बीमारी के दौरान शरीर को रोजाना के कार्य करने और तापमान बनाए रखने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इस दौरान होने वाला तेज बुखार किसी गंभीर स्थिति का संकेत दे सकता है।

बदलते मौसम में बीमार होने से कैसे बचें?
अगर आप बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचना चाहते हैं तो आपको रोजाना संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए और रोजाना पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। इसके अलावा, नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए, क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती और शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक है। पानी की खपत बढ़ाएं, फिर चाहे मौसम कोई भी हो। हमेशा 2.5 लीटर से अधिक पानी का सेवन करें। रोजाना सुबह कुछ मिनट धूप में रहें।

बदलते मौसम के दौरान अपने शरीर को समझें
बदलते मौसम में अपने शरीर पर अतिरिक्त ध्यान दें। उदाहरण के लिए देर शाम या रात को नहाना बंद कर दें, मौसम के हिसाब से ऊनी कपड़े पहनें, एयर कंडीशनर को चालू न करें और ठंडे पानी का सेवन करने से बचें।

बीमार पडऩे पर क्या करें?
अगर आप पहले से ही बदलते मौसम के कारण बीमार पड़ चुके हैं तो डॉक्टर से परामर्श करना सबसे अच्छा है। हालांकि, आप घरेलू उपचार के रूप में गर्म पानी पीना और फल खाना शुरू कर सकते हैं। जिंक और विटामिन- सी, विटामिन- डी और विटामिन- ए जैसे पोषक तत्वों से युक्त पौष्टिक भोजन करें। समय-समय पर अपने शरीर के तापमान की जांच करते रहें और दूसरों से दूरी बनाए रखने समेत पर्याप्त आराम करें।

RELATED ARTICLES

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

याददाश्त बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में मददगार हैं ये 5 जड़ी बूटियां

ऐसे कई लोग हैं, जो किसी न किसी कारणवश कई दिमागी समस्याओं से जूझ रहे हैं।इनके कारण सोचने-समझने की शक्ति कमजोर हो जाती है...

सेहत के लिए अच्छा है योग, लेकिन इसे करते समय बरतनी चाहिए ये सावधानियां वरना हो सकता है नुकसान

योग को सेहत के लिए हमेशा ही अच्छा और लाभदायक माना गया है। योग करने से केवल फिजिकल नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी इंप्रूव...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...