Home उत्तराखंड वरिष्ठ जनों और रक्तदाताओं के सम्मान के साथ महायज्ञ में आहुति डालकर...

वरिष्ठ जनों और रक्तदाताओं के सम्मान के साथ महायज्ञ में आहुति डालकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मनाया, जन्मदिन

ऋषिकेश। पूर्व मुख्यमंत्री व डोईवाला के विधायक त्रिवेंद्र् सिंह रावत ने सोमवार को अपना 61 वां जन्मदिवस हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रक्तदान शिविर के माध्यम से करीब 70 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित किया। महायज्ञ कर प्रदेश के हर नागरिक की सुख समृद्धि की कामना की। वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों का सम्मान कर उनकी दुआएँ लेकर प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने प्रदेश के नागरिकों और खासकर युवा पीढ़ी से अंगदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को सुबह अपने डिफेंस कालोनी स्थित आवास में परिजनों के साथ यज्ञ किया। इस मौके पर प्रदेश की खुशहाली और हर नागरिक के सुख -समृद्धि की कामना की। त्रिवेंद्र सिंह रावत को बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उनके आवास पर सुबह से ही तांता लगा रहा। इसके पश्चता जोगीवाला रिंग रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में करीब 70 यूनिट से अधिक रक्त का संग्रह किया गया।

इसके बाद पंडित नत्थीलाल उनियाल की टीम की ओर वेडिंग प्वाइंट के प्रांगण में महायज्ञ का आयोजन किया। जिसमें त्रिवेंद्र जी के साथ कई दर्जाधारियों, पूर्व दर्जा मंत्रियों,  मेयर, पार्टी पदाधिकारियों ने पूर्ण आहुति में भाग लिया। महायज्ञ में प्रदेश की खुशहाली के साथ ही जनकल्याण, सर्व कल्याण के साथ ही पर्यावरण को शुद्ध रखने का संकल्प लिया गया। तत्पश्चात हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने त्रिवेंद्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया और उनके सुखी व सफल राजनीतिक-सामाजिक जीवन और दीर्घायु की कामना की।

   इस मौके पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से उम्मीद की कि उनका प्यार और आशीर्वाद उन्हें हमेशा मिलता रहेगा। इस मौके पर उन्होंने सीडीएस स्वर्गीय बिपिन सिंह रावत और उनके साथ हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सभी जांबाजों और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सीडीएस जनरल रावत एक असाधारण सैनिक थे। उन्होंने अपनी सैन्य सेवा के दौरान हमेशा सीमांत इलाकों में सेवा को प्राथमिकता दी। देश और भारतीय सेना के लिए उनका जाना अपूर्णीय क्षति तो है ही, उत्तराखंड के लिए उससे भी बड़ा सदमा है। जिसकी भरपाई शायद ही कभी हो सकेगी। सीडीएस जनरल रावत हमेशा हर उत्तराखंडी के दिल में जीवित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वे  हमेशा अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण का आयोजन करते हैं। रक्तदान के लिए युवा जिस तरह से बढ़चढ़कर भाग लेते हैं उससे हमारे प्रदेश में कभी रक्त की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आज समय बदल रहा है। रक्तदान से भी बढ़कर अब अंगदान करने की जरूरत महसूस की जा रही है। हमें अब अंगदान के लिए आगे आना चाहिए। इसमें आई डोनेशन महत्वपूर्ण हैं। यदि हम अपनी आँखे किसी को डोनेट करते हैं उससे वह इस दुनिया को देख सकता है। इसके बाद कार्यक्रम में हजारों बुजुर्ग और वरिष्ठ जनों को उनके स्थान पर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री ने शाल और छड़ी देकर सम्मानित किया।

पूर्व सीएम को बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, ऋषिकेश की मेयर मती अनिता ममगाईं, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, दर्जाधारियों में शमशेर सिंह सत्याल, सुरेश परिहार, बृजभूषण गैरोला, रिपुदमन सिंह रावत, राजकुमार पुरोहित, गजराज सिंह बिष्ट, राजेश शर्मा, राजपाल सिंह रावत, रविंद्र कटारिया, पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष मति कल्पना सैनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, मधु भट्ट, ऋतु मित्रा, ब्रजलेश गुप्ता, उषा लखेड़ा, अशोक राज पंवार आदि थे तथा कार्यक्रम का संचालन सतेंद्र नेगी व संतोष सती कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड के गांवों की बदलेगी सूरत, मोदी सरकार देने जा रही है 562 करोड़

पंचायतों में गोबर गैस सहित होंगे कई काम, जल शक्ति मंत्रालय ने पास किया बजट देहरादून। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से इस साल राज्य को...

उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने में जुटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विभागाध्यक्षों को दिये 2025 तक के विकास लक्ष्यों को...

देहरादून। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विभागों का जो लक्ष्य निर्धारित है, उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभागों...

ग्रीष्मकाल के लिए खोले गए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट, पर्यटन गतिविधियां तेज होने की उम्मीद

उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट आज  शनिवार एक अप्रैल को ग्रीष्मकाल के लिए खुल गए हैं। पार्क के गेट खुलने के बाद यहां पर्वतारोहण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड के गांवों की बदलेगी सूरत, मोदी सरकार देने जा रही है 562 करोड़

पंचायतों में गोबर गैस सहित होंगे कई काम, जल शक्ति मंत्रालय ने पास किया बजट देहरादून। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से इस साल राज्य को...

उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने में जुटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विभागाध्यक्षों को दिये 2025 तक के विकास लक्ष्यों को...

देहरादून। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विभागों का जो लक्ष्य निर्धारित है, उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभागों...

बुरी तरह फंसे डोनाल्ड ट्रंप, यूएस में पहली बार पूर्व राष्ट्रपति पर चलेगा आपराधिक मुकद्दमा

वॉशिंगटन। अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब किसी मौजूदा या पूर्व राष्ट्रपति पर आपराधिक मुकदमा चलेगा। अमेरिका के मैनहेटन...

ग्रीष्मकाल के लिए खोले गए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट, पर्यटन गतिविधियां तेज होने की उम्मीद

उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट आज  शनिवार एक अप्रैल को ग्रीष्मकाल के लिए खुल गए हैं। पार्क के गेट खुलने के बाद यहां पर्वतारोहण...

कानपुर के बांसमंडी में रेडीमेड कपड़ा मार्केट में लगी भीषण आग, 800 दुकानें पूरी तरह से जलकर राख

कानपुर। कानपुर के बांसमंडी स्थित एआर टावर में देर रात 1.30 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से...

इंदौर मंदिर हादसा : मरने वालों का होगा अंगदान, पीड़ित परिवारों ने लिया बड़ा फैसला

इंदौर।  इंदौर में रामनवमी पर श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए हादसे में अब तक 35 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।...

एक्सप्रेसवे से लेकर एनएच पर सफर हुआ महंगा, कल से चुकाना पड़ेगा अधिक टोल टेक्स

नई दिल्ली। एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर आज यानी एक अप्रैल से सफर करना महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 1 अप्रैल...

उत्तराखंड में आज से लागू होंगे कई बदलाव- बिजली, पानी और दवा समेत कई चीजों के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, जानिए और किन- किन...

देहरादून। चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में पांच साल के बाद 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। आयोग ने समय...

दोनों बेटियों को जहर देकर मां-बाप ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में सामने आई खुदकुशी की वजह

कर्नाटक। मंगलुरु में एक लॉज में एक परिवार के चार सदस्यों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि लॉज में...

अगले चार दिनों तक मौसम का बदला रहेगा मिजाज, ऊंची चोटियों के साथ ही निचले इलाकों में भी बारिश-ओलावृष्टि की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिन बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर...