Monday, December 4, 2023
Home ब्लॉग मन के सौंदर्य से निखरी हरनाज

मन के सौंदर्य से निखरी हरनाज

अरुण नैथानी

पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका से एक सुकून देने वाली मीठी बयार-सी खबर आई कि 21 साल की हरनाज संधू ने देश को 21 साल बाद 21वीं सदी के 21वें साल में ब्रह्माण्ड सुंदरी का खिताब सौंपा है। वैसे वे इस खिताब को जीतने वाली तीसरी भारतीय सौंदर्य प्रतिभा हैं, लेकिन संयोग देखिये 21 साल पहले जब लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था, तब हरनाज का जन्म हुआ था। बहरहाल, बाह्य सुंदरता के साथ सुंदर मन की धनी हरनाज पर हर भारतीय को नाज है। हरनाज की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि वह भारतीय जीवन दर्शन और मूल्यों की सशक्त पक्षधर है। वह उस भारतीय मेधा की धनी है, जिसके बूते भारतीय प्रतिभाएं पूरी दुनिया में धूम मचा रही हैं। उसके पास एक स्पष्ट दृष्टि, गहरे मानवीय सरोकार हैं, सकारात्मक दृष्टिकोण है और परिवार के प्रति असीम प्रेम। उसकी जीवन शैली पश्चिमी देशों के मूल्यों के अनुरूप नहीं है। वैचारिक रूप से इतनी सशक्त है कि जब अंत में उससे युवाओं की चुनौतियों को लेकर सवाल पूछा गया तो उसने इतने तार्किक ढंग से अपनी बात कही कि 79 देशों से आई सुंदरियां परास्त हो गईं।

पंजाब के गुरदासपुर के एक गांव में जन्मी और चंडीगढ़ में पली-बढ़ी हरनाज अपने शुरुआती सालों में बेहद अंतर्मुखी और दुबली-पतली लडक़ी थी। उसको दुबलेपन की वजह से हीनता का बोध कराया जाता था। लेकिन कालांतर में उसने अपने को बदला और आंतरिक रूप से खुद को मजबूत किया। ग्लैमर की दुनिया में उसकी दस्तक ज्यादा पुरानी नहीं है। लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाली हरनाज जब कालेज के रैंप पर चली तो उसका रुझान सौंदर्य प्रतियोगिताओं की तरफ बढ़ा। वह विज्ञापन के साथ फिल्में भी करने लगी। दो फिल्में की हैं लेकिन अभी रिलीज होना बाकी है।

दरअसल, हरनाज के व्यक्तित्व में उसकी परवरिश की गहरी छाप है। कभी उसे उसके विधायक व वकील नाना के व्यक्तित्व ने प्रभावित किया तो कभी सरकारी अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ मां ने। उसने कोविड महामारी के दौरान अपनी मां को जूझते देखा। रियल स्टेट का कारोबार करने वाले पिता का भी अनुसरण किया जो अक्सर उसे शेरनी कहा करते थे। पिता की वह सीख उसे याद रही कि खाना बनाना और गाड़ी चलाना हर किसी को आना चाहिए। कोरोना काल में जब मां की सख्त ड्यूटी होती थी, वह शौक से खाना बनाया करती थी। खाने को लेकर हरनाज की सोच बड़ी आध्यात्मिक है। वह बताती है कि मां कहती है कि खाना अरदास करते हुए बनाओ। आपके सकारात्मक भाव खाने वाले तक भी पहुंचे। उसे इसका लाभ पहुंचेगा और उसकी सेहत ठीक रहेगी। सात साल बड़ा भाई सदा मददगार ही रहा।

संवेदनशील व मानवीय दृष्टिकोण से भरपूर हरनाज कविताएं भी लिखती रही हैं और डायरी पर नियमित कुछ न कुछ दर्ज करती रही है। पढऩे-लिखने का भी शौक था। खूब खाने का भी। एक पंजाबी लडक़ी की तरह उसे सरसों का साग व मक्की की रोटी खूब पसंद है। राजमा चावल का अलग शौक है। वह भारतीय लड़कियों को सलाह देती है कि भूखे रहकर शरीर बनाने का शौक नहीं होना चाहिए। जो मन आये उसे खाओ, मगर वर्क आउट जरूर करें। हरनाज मानसिक रूप से जो इतनी सशक्त है तो उसमें योग की भी बड़ी भूमिका है। वह नियमित रूप से योग करती है।

सकारात्मक सोच और प्यारी-सी मुस्कान हरनाज का गहना है। वह बताती है कि कोरोना महामारी ने हमें हमारे जीवन मूल्यों का अहसास कराया। हमें फिर प्यार से एकसाथ रहना सिखाया। युवाओं से हरनाज कहती है कि सकारात्मक सोच के साथ हम परिवार के संबल से हर लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। वह देश में मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता व जलवायु परिवर्तन के संकट को दूर करने के लिये काम करना चाहती है।
वैचारिक रूप से हरनाज कितनी सशक्त है, इस बानगी अंतिम चरण के उसके उद्वेलित करने वाले विचारों से पता चलता है। इस जवाब ने उसे सभी प्रतियोगियों में नंबर वन बनाकर ताज सौंप दिया। मौजूदा दौर में दबाव का सामना करने वाली युवतियों के बारे में उसने कहा कि ‘वे खुद पर भरोसा करना सीखें। अपनी विशिष्टता का अहसास आपको खूबसूरत बनाता है। दूसरों से तुलना नहीं होनी चाहिए। दुनिया के घटनाक्रम पर नजर रखें और अपनी प्रतिक्रिया दें। खुद के लिये बोलिये। अपने नेता आप हैं। आपका आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाता है।’

जब हरनाज से विश्व की सबसे बड़ी चुनौती जलवायु संकट पर राय पूछी गई तो उसने कहा, ‘आज प्रकृति की दशा देखकर मैं व्यथित हूं। प्रकृति की इस दशा के मूल में हमारा गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार ही है। जरूरी है कि हम बात करने के बजाय ठोस काम करें। प्रकृति हमारी सकारात्मक पहल से बचेगी। प्रकृति को हो रही क्षति को रोकना व संरक्षण देना वक्त की जरूरत है।
हरनाज का सुंदरता को लेकर नजरिया भारतीय दर्शन व योग के अनुरूप ही है। उसका मानना है कि सुंदरता हमारी दृष्टि व महसूस करने पर निर्भर है। मन के सुंदर व्यक्ति को मैं सुंदर मानती हूं। जो प्रकृति व मानवता से प्रेम करते हैं वे सुंदर होते हैं। भगवान ने सभी को बनाया है, सुंदरता-असुंदरता शब्द हमने गढ़े हैं। यदि हम किसी को असुंदर कहते हैं तो यह विधि के विधान का अपमान ही कहा जायेगा। वह हर पल खुश रहने की वकालत करती है क्योंकि आंतरिक खुशी हमारे चेहरे को सुंदर बनाती है।

RELATED ARTICLES

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...

सिल्क्यारा सुरंग दुर्घटना के सबक

अजीत द्विवेदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्क्यारा की निर्माणाधीन सुरंग में हुए दुखद हादसे का अंत सुखद रहा है। सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों...

क्योंकि सवाल राजनीतिक है

जो समस्या पैदा हुई है, उसका कारण संविधान की अस्पष्टता नहीं है। अगर केंद्र में सत्ताधारी पार्टी सर्वसत्तावादी महत्त्वाकांक्षाएं पाल ले, तो वे तमाम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...