Monday, December 4, 2023
Home मनोरंजन 14 अक्टूबर को आएगा ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म कांतारा का हिंदी वर्जन

14 अक्टूबर को आएगा ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म कांतारा का हिंदी वर्जन

यश की  केजीएफ 2 ने हाल में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। हम्बेल फिल्म्स के बैनर तले इसका निर्माण किया गया था। अब इस बैनर की एक और फिल्म हिंदी दर्शकों के बीच आने वाली है। ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म कांतारा का हिंदी वर्जन 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगा। मेकर्स ने आज इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी है। मूल फिल्म कांतारा 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

प्रोडक्शन कंपनी हम्बेल फिल्म्स ने कांतारा का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की हिंदी रिलीज से जुड़ी जानकारी दी है। हम्बेल फिल्म्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, फिल्म कांतारा को हिंदी में 14 अक्टूबर को पेश कर रहा हूं। देखिए फिल्म का हिंदी ट्रेलर। बता दें कि इस फिल्म को कन्नड़ में लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। रिषभ शेट्टी ने अभिनय के साथ-साथ फिल्म के निर्देशन की दोहरी जिम्मेदारी निभाई है।

रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने कहा, फिल्म कांतारा,  केजीएफ से एक अलग शैली की फिल्म है। हम चाहते थे कि दुनिया हमारी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान देखे, जिस पर हमें गर्व है। फिल्म पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, छिपे हुए खजाने और तटीय कर्नाटक के विशिष्ट बीहड़, आकर्षक परिदृश्य की पृष्ठभूमि के साथ पीढ़ीगत रहस्यों को दर्शाती है।
यह फिल्म मानव और प्रकृति के संघर्ष पर आधारित है। इसमें कर्नाटक की तटीय संस्कृति और लोककथाओं को दिखाया गया है। इसकी कहानी जंगल, गांव वाले और वन अधिकारी के टकराव को दर्शाती है। फिल्म कंबाला और भूत कोला कला की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करती है। कुछ वजहों से जंगल के देवता नाराज हो जाते हैं और फिर अशांति फैल जाती है। फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म के हिंदी ट्रेलर को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के दृश्य और सिनेमैटोग्राफी की लोगों ने सराहना की है। इस फिल्म में सप्तमी गौड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा किशोर और अच्युत कुमार भी अभिनय करते नजर आए हैं। खास बात यह है कि फिल्म को आईएमडीबी पर दस में से 9.6 रेटिंग मिली है। फिल्म के हिंदी वर्जन को 800 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

पंकज त्रिपाठी की मैं अटल हूं की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नई झलकियां आईं सामने

भानुशाली प्रोडेक्शन की पहली बायोपिक ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ से हिंदी सिनेमा में धूम मचाने वाले निर्माता विनोद भानुशाली अपनी अगली बायोपिक ‘मैं...

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतारा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतारा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...