Monday, December 4, 2023
Home हेल्थ पटाखों के धुएं से अगर जलने लगती है आंखें, इन घरेलू नुस्खों...

पटाखों के धुएं से अगर जलने लगती है आंखें, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

आने वाले दिनों में दिवाली का त्यौहार हैं जिसे देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। जहां इस त्यौहार पर रोशनी और रौनक होती हैं वहीँ पटाखों की धूम भी होती हैं। पटाखें जलाना सभी पसंद करते हैं लेकिन इससे निकलने वाले धुंए की वजह से लोगों को सेहत से जुड़ी कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता हैं, जिसमें से एक हैं आंखों की जलन। आंखें हमारे शरीर के सबसे नाजुक एवं संवेदनशील अंगों में से एक है, इसलिए इन पर किसी भी चीज का प्रभाव बहुत जल्दी पड़ता है। पटाखें के धुंए से आंखों में जलन या दर्द एक आम समस्या है, लेकिन इसपर ध्यान दिए जाने की जरूरत है, क्योंकि इसे नजरअंदाज करने पर आंखों की गंभीर समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आंखों की जलन में आराम मिलेगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

ठंडा पानी
आंखों में जलन और खुजली आदि समस्या होने पर ठंडे पानी से उन्हें धो लेना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में ठंडा पानी लें और उससे आंखों को अच्छी तरह से धोए। इससे आंखों में जमा मिट्टी और धूल निकल जाती है। अगर आंखों में सूजन हो तो इसमें भी ठंडे पानी से आंखों को धोने पर फायदा होता है। इसके अलावा किसी कपड़े में बर्फ रख कर उससे आंखों को सेंक लें। ठंडे पानी में शहद मिला कर भी धोने से आंखों को काफी आराम मिलता है।

गुलाब जल
आंखों में जलन या दर्द होने पर आप गुलाब जल से अपनी आंखें धोएं और हो सके तो आंखों में गुलाब जल की एक बूंद भी डालें। इससे आपको दर्द से तुरंत राहत मिलेगी। वैसे सोने से पहले रोजाना आंखों में गुलाब जल की 1-2 बूंदें आंखों में डालने की सलाह दी जाती है।

कैस्टर ऑयल
आंखों से जुड़ी ज्यादातर परेशानियों को आप कैस्टर ऑयल के इस्तेमाल से दूर कर सकते हैं। रूई के एक टुकड़े को कैस्टर ऑयल में डुबोकर हल्के हाथों से निचोड़ लें। इसके बाद इन्हें आंखों पर रखकर लेट जाएं। आप चाहें तो उंगलियों में कैस्टर ऑयल लगाकर हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं।

टी-बैग्स
आंखों में जलन के इलाज के लिए आप ग्रीन टी-बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके उपयोग से पहले आप टी-बैग्स को फ्रिज में ठंडा कर लें और उसके बाद उसे अपनी आंखों पर रखें। इससे आपको आंखों की जलन की समस्या में राहत मिलेगी।

ठंडा दूध
ठंडे दूध से आंखें साफ करना भी एक कारगर उपाय है। दूध में मौजूद कई तत्व आंखों के संक्रमण और थकान को दूर करने में मददगार होते हैं। आप चाहें तो ठंडे दूध का पैच बना सकते हैं या फिर ठंडे दूध से आंखों पर मसाज कर सकते हैं।

खीरा
खीरे की तासीर काफी ठंडी होती है और यही कारण है कि गर्मी के दिनों में लोग इसका खूब सेवन करते हैं। पर क्या आपको पता है कि खीरा आंखों की जलन की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी लाभदायक है। दरअसल, खीरे का प्रभाव शीतल होता है, इसलिए आंखों की जलन में इससे राहत मिलती है। इसके लिए पहले आप खीरे को फ्रिज में रख कर ठंडा कर दें। फिर उसे काटकर उसके टुकड़े को आंखों पर कुछ देर के लिए लगाएं।

एलोवेरा
आंखों की समस्या में एलोवेरा भी काफी फायदेमंद होता है। इससे जलन और सूजन में बहुत जल्दी राहत मिलती है। एक से दो चम्मच एलोवेरा जेल लेकर उसे एक कप ठंडे पानी में मिला दें। फिर इसमें कॉटन डुबो कर उसे आंखों पर रखें। दिन में दो से तीन बार यह उपाय करने से आंखों में जलन और सूजन की समस्या खत्म हो जाती है।

आलू का रस
आलू का रस भी आंखों के लिए अच्छा होता है। जब भी आपको आंखों में दर्द या जलन की समस्या हो तो आलू के ताजे कटे हुए स्लाइस को आंखों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आलू का रस भी आंखों पर लगाया जा सकता है। इससे तुरंत राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

याददाश्त बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में मददगार हैं ये 5 जड़ी बूटियां

ऐसे कई लोग हैं, जो किसी न किसी कारणवश कई दिमागी समस्याओं से जूझ रहे हैं।इनके कारण सोचने-समझने की शक्ति कमजोर हो जाती है...

सेहत के लिए अच्छा है योग, लेकिन इसे करते समय बरतनी चाहिए ये सावधानियां वरना हो सकता है नुकसान

योग को सेहत के लिए हमेशा ही अच्छा और लाभदायक माना गया है। योग करने से केवल फिजिकल नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी इंप्रूव...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...