Wednesday, November 29, 2023
Home राष्ट्रीय भारत की ताकत हमारे छोटे स्थानीय उद्योग रहे - पीएम मोदी

भारत की ताकत हमारे छोटे स्थानीय उद्योग रहे – पीएम मोदी

दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग के 30वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया । पीएम मोदी ने राष्ट्रीय महिला आयोग के 30वें स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, 30 वर्ष का पड़ाव, चाहे किसी व्यक्ति के जीवन का हो, या फिर किसी संस्था का हो, ये बहुत अहम होता है। ये समय नई जिम्मेदारियों का होता है, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का होता है। मुझे विश्वास है, अपनी स्थापना के 30वें वर्ष को राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा भी इसी रुप में देखा जा रहा होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि, सदियों से भारत की ताकत हमारे छोटे स्थानीय उद्योग रहे हैं, जिन्हें आज हम MSME कहते हैं। इन उद्योगों में जितनी भूमिका पुरुषों की होती हैं, उतनी ही महिलाओं की भी होती हैं। आजकल महिलाएं लोगों को रोजगार दे रही हैं। सरकार प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की सहायता कर रही है।पीएम ने कहा, आज मुद्रा योजना की लगभग 70% लाभार्थी महिलाएं हैं। करोड़ों महिलाओं ने इस योजना की मदद से अपना काम शुरू किया है और दूसरों को भी रोज़गार दे रहीं हैं। महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इसलिए राष्ट्रीय महिला आयोग की भूमिका का विस्तार भी समय की मांग हैं।

पीएम मोदी ने कहा, भारत के लिंगानुपात में वर्षों बाद सुधार हुआ है। स्कूलों से लड़कियों की ड्रॉपआउट दर कम हुई है, ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि महिलाएं बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान से खुद जुड़ गई हैं। आज जिन 9 करोड़ महिलाओं को पहली बार गैस कनेक्शन मिला है, वे महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति हैं। आज जिन करोड़ों महिलाओं ने शौचालय बनवाया है, वे महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति हैं।पीएम ने कहा, पिछले 7 सालों में देश की नीतियां महिलाओं को लेकर और अधिक संवेदनशील हुई हैं। आज भारत उन देशों में है जो अपने यहां सबसे अधिक मातृत्व अवकाश देता है। कम उम्र में शादी बेटियों की पढ़ाई और करियर में बाधा न बने, इसलिए बेटियों की शादी की उम्र 21 साल करने का प्रयास है।

इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग के 30वें स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मोदी सरकार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, विकास की आधारशीला, न्याय है। स्मृति ईरानी ने कहा, इस सरकार में महिलाओं के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए कानून भी पास किए गए हैं, और इस सरकार ने महिलाओं को पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया है।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग, राज्य सरकारों के महिला और बाल विकास विभाग, विश्वविद्यालय और कालेज के संकाय सदस्य और छात्र, स्वैच्छिक संगठन, महिला उद्यमी और व्यावसायिक संघ ने शिरकत की है।बता दें कि, राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना महिलाओं के लिए संवैधानिक और कानूनी सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने, उपचारात्मक विधायी उपायों की सिफारिश करने, शिकायतों के निवारण की सुविधा और सभी नीतियों पर सरकार को सलाह देने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत जनवरी 1992 में एक वैधानिक निकाय के रूप में की गई थी।

RELATED ARTICLES

सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब- सीएम योगी

 मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले पत्रकारों से की बातचीत  सीएम योगी ने विपक्षी दलों से की अपील, सदन की गरिमा बनाए रखने...

KISS-डीयू ने मनाया तीसरा दीक्षांत समारोह, उपस्थित रहे ओडिशा और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल

भारत को विकसित देश बनाना है तो आदिवासियों का विकास जरूरी- राज्यपाल रघुवर दास भुवनेश्वर। 25 नवंबर, कलिंग इंस्टीट्यूट आफ सोशियल साइंसेस, कीस डीम्ड विश्वविद्यालय...

बर्थडे मनाने के लिए पति ने दुबई लेकर जाने से किया इंकार तो पत्नी ने कर दिया ये कांड

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जन्मदिन पर दुबई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जापान का एक्शन, बर्ड फ्लू का पहला मामला आने के बाद 40 हजार पक्षियों को मार डाला

टोक्यो।  अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद दक्षिणी जापान में लगभग 40 हजार पक्षियों को मार दिया गया। यह इस...

मुख्यमंत्री ने किया छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का शुभारम्भ

उत्तराखण्ड में ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान’ की स्थापना के लिए केन्द्र से अनुरोध किया जायेगा देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लेमेंट टाउन स्थित, ग्राफिक एरा...

सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब- सीएम योगी

 मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले पत्रकारों से की बातचीत  सीएम योगी ने विपक्षी दलों से की अपील, सदन की गरिमा बनाए रखने...

मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारम्भ

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ शहरी क्षेत्रों हेतु किया गया। इस मौके...

इस तरह खाते हैं शहद तो तुरंत बंद कर दें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

शहद में सेहत का खजाना होता है।  इसके सेवन से कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं. आयुर्वेद में भी इसके महत्व को...

इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, जल्द बाहर आने वाले हैं टनल में फंसे मजदूर

एंबुलेंस को टनल के भीतर भेजा गया 16वे दिन आज मजदूर आने वाले हैं बाहर देहरादून। सिलक्यारा सुरंग में मैन्युअल ड्रिलिंग लगभग पूरी हो चुकी है।  एनडीआरएफ...

रणबीर कपूर के लिए सबसे बड़ी ओपेनिंग फिल्म साबित हो सकती है एनिमल, एडवांस बुकिंग शुरू

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज...

मैनुअली खुदाई से फंसे मजदूरों के बीच की दूरी घटी, आज होगा ब्रेक थ्रू

आज मिलेगा मंगल समाचार.. मलबा काटकर 52 मीटर तक बिछाया पाइप देखें वीडियो, आज सुरंग में ब्रेक थ्रू हो जाएगा -सीएम धामी बाबा बौखनाग की प्रार्थना..दुआ...

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच आज गुवाहाटी में खेला जाएगा। भारतीय टीम की...

पहाड़ से लेकर मैदान तक कोहरे के साथ हुई दिन की शुरुआत, 7 डिग्री तक लुढ़का अधिकतम तापमान

देहरादून। उत्तराखंड में आज मंगलवार को मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ गई है। सुबह बदरीनाथ धाम में ताजा बर्फबारी हुई।...