Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड जल जीवन मिशन -ढाई साल में 9 करोड़ घरों को मिला नल...

जल जीवन मिशन -ढाई साल में 9 करोड़ घरों को मिला नल का कनेक्शन

देहरादून। जल जीवन मिशन के तहत 9 करोड़ ग्रामीण घरों में शुद्ध जल की आपूर्ति की जा रही है।अगस्त 2019 में इस मिशन की शुरुआत हुई थी.।सरकार ने इस मिशन के लिए 3.60 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

जल जीवन जल शक्ति मंत्रालय की ओर से कहा गया है, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2024 तक देश के हर घर में साफ नल का पानी उपलब्ध कराने के मकसद को पूरा करने के लिए ढाई साल की छोटी अवधि में मिशन ने 5.77 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल के पानी की आपूर्ति प्रदान की है.’ ऐसा कोविड -19 महामारी और लॉकडाउन व्यवधानों के बावजूद किया गया है।

15 अगस्त, 2019 को मिशन की घोषणा के समय, 19.27 करोड़ घरों में से भारत में केवल 3.23 करोड़ (17 प्रतिशत) घरों में नल के पानी के कनेक्शन थे.।मंत्रालय ने दावा किया कि, ‘प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के सिद्धांत का पालन करते हुए इस छोटी अवधि में, 98 जिलों में 1,129 ब्लॉक, 66,067 ग्राम पंचायत और 1,36,135 गांव ‘हर घर जल’ बन गए हैं।

सरकार ने 3.60 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए

सरकार ने कहा कि इस विशाल कार्य को हासिल करने के लिए पांच साल के लिए 3.60 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।3.8 करोड़ घरों को नल का पानी उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय बजट 2022-23 में ‘हर घर जल’ के लिए 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

इसके अलावा, 2021-22 में, ग्रामीण स्थानीय निकायों/पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) को पानी और स्वच्छता के लिए 15वें वित्त आयोग के अनुदान के रूप में राज्यों को 26,940 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। अगले पांच साल यानी 2025-26 तक 1,42,084 करोड़ रुपये खर्च होंगे।जल शक्ति मंत्रालय के महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत, सरकार ने बुधवार को 5.77 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों में नल के पानी की आपूर्ति करने का दावा किया। अगस्त 2019 में कार्यक्रम शुरू होने के बाद से उनकी कुल संख्या 9 करोड़ हो गई है।

RELATED ARTICLES

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...