Monday, December 4, 2023
Home मनोरंजन काजोल की फिल्म सलाम वेंकी 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

काजोल की फिल्म सलाम वेंकी 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल निर्देशक रेवती की फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म का शीर्षक सलाम वेंकी रखा गया है। पहले इसका नाम द लास्ट हुर्रे बताया जा रहा था। अब सलाम वेंकी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में इस प्रोजेक्ट की घोषणा की गई थी।

काजोल ने इंस्टाग्राम पर सलाम वेंकी की रिलीज डेट की घोषणा की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, फिल्म सलाम वेंकी आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 09 दिसंबर, 2022 को रिलीज होगी। प्रशंसकों ने हार्ट इमोजी के साथ अभिनेत्री के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ब्लाइव प्रोडक्शंस और आरटीएकेई स्टूडियोज के बैनर तले सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवाल और वर्षा कुकरेजा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राहुल बोस, आहाना कुमरा और राजीव खंडेलवाल नजर आ सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर सलाम वेंकी का क्लैश तुषार कपूर की मारीच से होगा। 9 दिसंबर को ही तुषार के प्रोडक्शन की मारीच दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह नजर आएंगे। सलाम वेंकी से पहले 2 दिसंबर को ईशान खट्टर की फिल्म पिप्पा सिनेमाघरों में आएगी। सर्कस, गणपत और मैरी क्रिसमस 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान 30 दिसंबर को आएगी।

सलाम वेंकी की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है। खबरों की मानें तो इसकी कहानी एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जीवन की चुनौतियों का सामना करती हैं। इसमें काजोल संघर्षपूर्ण मां का किरदार निभाएंगी। इस साल फरवरी में काजोल ने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू की थी। उन्होंने सेट से रेवती के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में इस प्रोजेक्ट से जुडऩे की खुशी जाहिर की थी।

काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह द गुड वाइफ में दिखाई देंगी। उनकी यह सीरीज डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। काजोल ने फिल्म त्रिभंगा से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू किया था। इस अभिनेत्री ने फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद वह अब्बास मस्तान की फिल्म बाजीगर में नजर आई थीं। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी, जिससे काजोल को अपार शोहरत मिली।
रेवती का असली नाम आशा केलुन्नी नायर है। वह एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और निर्देशक हैं, जिन्हें खासकर तमिल और मलयालम फिल्मों में अपने अभिनय के लिए पहचान मिली है।

RELATED ARTICLES

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

पंकज त्रिपाठी की मैं अटल हूं की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नई झलकियां आईं सामने

भानुशाली प्रोडेक्शन की पहली बायोपिक ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ से हिंदी सिनेमा में धूम मचाने वाले निर्माता विनोद भानुशाली अपनी अगली बायोपिक ‘मैं...

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतारा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतारा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...