Breaking News
सीएम धामी ने 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए
सीएम धामी ने 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए
जानिए आम आदमी पार्टी की चुनावी हार पर क्या बोली सीएम आतिशी 
जानिए आम आदमी पार्टी की चुनावी हार पर क्या बोली सीएम आतिशी 
बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर और श्वेता माहरा बनेंगे क्लोजिंग सेरेमनी की शान- रेखा आर्या
बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर और श्वेता माहरा बनेंगे क्लोजिंग सेरेमनी की शान- रेखा आर्या
दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत- महाराज
दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत- महाराज
दिल्ली में भाजपा ने हासिल की बंपर जीत, 27 साल बाद खिला कमल 
दिल्ली में भाजपा ने हासिल की बंपर जीत, 27 साल बाद खिला कमल 
उत्तराखंड ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में जीते रजत और कांस्य पदक
उत्तराखंड ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में जीते रजत और कांस्य पदक
भाजपा 48 सीटों पर चल रही आगे, खत्म होता दिख रहा 27 साल का सूखा 
भाजपा 48 सीटों पर चल रही आगे, खत्म होता दिख रहा 27 साल का सूखा 
राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हुई मतगणना, यहां जानिए किस सीट पर कौन आगे 
राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हुई मतगणना, यहां जानिए किस सीट पर कौन आगे 
क्या आप भी भूख लगने पर खाते हैं बेहिसाब खाना, तो जान लीजिये इससे होने वाले नुकसान 
क्या आप भी भूख लगने पर खाते हैं बेहिसाब खाना, तो जान लीजिये इससे होने वाले नुकसान 

दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही कांवड़ यात्रा, तीन दिन के अंदर 12 लाख से अधिक कांवड़ियों ने भरा गंगाजल

दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही कांवड़ यात्रा, तीन दिन के अंदर 12 लाख से अधिक कांवड़ियों ने भरा गंगाजल
हरिद्वार पंचक के बीच भी कांवड़ यात्रा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री रुड़की होते हुए हरिद्वार पहुंच रहे हैं।  झूमते-गाते कांवड़ यात्रियों को देख शहर का माहौल भी शिवमय हो गया। धर्मनगरी में तीसरे दिन छह लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हो गए। अब तक तीन दिन के अंदर 12 लाख 40 हजार कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, लगातार कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। पहले दिन 2.40 लाख और दूसरे दिन चार लाख कांवड़िए पहुंचे थे। अब तीसरे दिन बुधवार को छह लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल भरकर रवाना हुए हैं। कुल 12.30 लाख कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। विज्ञापन बुधवार को जिले में 29,911 छोटे-बड़े वाहनों ने प्रवेश किया है।
अलग-अलग गंगा घाटों से गंगा में डूबने से छह कांवड़ यात्रियों को एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीम ने बचाया है। बुधवार को भी हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री रुड़की होते हुए गए। शहर और इसके आसपास कई संस्थाओं की ओर से शिविर लगाए गए हैं। वहां भंडारे आदि की उचित व्यवस्था की गई है। साथ ही कई संस्थाएं फलों का भी वितरण कर रही हैं। जगह-जगह पर डीजे लगाकर यात्रियों के लिए भजन और आराम करने के लिए टेंट की भी व्यवस्था की गई है। शहर और हाईवे से गुजर रहे कांवड़ यात्री एक दूसरे की मदद कर भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top