Breaking News
एक्स की सख्ती- भारत में 1.8 लाख से ज्यादा अकाउंट्स किए बैन
प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में सीएम धामी का पारंपरिक रीति रिवाज के साथ हुआ स्वागत
आईपीएल 2024 के 63वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के कमल विहार और अजीत विहार में जनसंपर्क करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखंड बोर्ड- 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं के लिए पास होने का मौका, 24 मई तक कर सकते है आवेदन 
आपके किचन की भी टाइल्स पड़ रही है काली, तो इन चीजों का जरूर करें इस्तेमाल, चमकेगा हर एक कोना
मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुहू बीच में की सुबह की सैर 
ब्राजील में भूकंप के बाद आई बाढ़ ने मचाई तबाही, 145 लोगों की मौत 
खलंगा क्षेत्र में नौ हजार बेशकीमती पेड़ों की बलि देने पर जताया पुरजोर विरोध

यूसीसी विधेयक की नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार करेगी नयी समिति

पूर्व मुख्य सचिव बने नौ सदस्यीय समिति के अध्यक्ष

देखें समिति के सदस्यों के नाम

देहरादून। बीते सात फरवरी को प्रदेश की विधानसभा से यूसीसी विधेयक पारित होने के बाद सरकार ने एक नयी समिति का गठन किया है। विशेष सचिव रिद्धिम अग्रवाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि नौ सदस्यीय समिति समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधयेक से संबंधित नियमावलियों का आलेख्य (ड्राफ्ट) तैयार करेगी।

देखें आदेश

समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधयेक से संबंधित नियमावलियों का आलेख्य (ड्राफ्ट) तैयार किये जाने हेतु निम्नवत् समिति का गठन किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं:-

1.  शत्रुघ्न सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव अध्यक्ष

2.  सुधीर सिंह, अपर सचिव, न्याय, उत्तराखण्ड शासन सदस्य

3. अपर सचिव, कार्मिक, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य

4. अपर सचिव, पंचायती राज, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य

5. अपर सचिव, शहरी विकास, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य

6. अपर सचिव, वित्त, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य

7. बरिंदरजीत सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षण सदस्य

8. श्रीमती सुरेखा डंगवाल, कुलपति, दून विश्वविद्यालय सदस्य

9-  मनु गौड़, सामाजिक कार्यकर्ता सदस्य

02- उक्त समिति द्वारा समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधेयक के प्राविधानों के सफल क्रियान्वयन हेतु नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा, जिसमें विभिन्न प्रक्रियाओं, सक्षम स्तर के प्राधिकारियों एवं प्रस्तावित अधिनियम के प्रावधानों को सुगमता से लागू किये जाने विषयक तथ्यों का समावेश किया जाय।

03- उक्त समिति के सदस्यों को उपरोक्त कार्यों हेतु कोई भी भत्ता देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top