Wednesday, November 29, 2023
Home लाइफस्टाइल बर्तनों में रह जाते है तेल या जलने के दाग, इस तरह...

बर्तनों में रह जाते है तेल या जलने के दाग, इस तरह से करें इनकी सफाई

रसोई में खाना बनाने और परोसने के लिए कई प्रकार के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता हैं। देखा जाता हैं कि खाना खाने के बाद हर प्रकार के बर्तनों में सफाई को लेकर समस्या आती हैं। कुछ बर्तन हाथोंहाथ चमक जाते हैं तो कुछ पर तेल या जलने के दाग रह जाते हैं और वे पीले या जकाले दिखने लगते हैं। ये दाग बर्तनों में से जल्दी साफ नहीं होते हैं। ये दाग दिखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से बर्तनों की सफाई को आसान बनाया जा सकता हैं और इन दागों को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह से करें बर्तनों की सफाई…

स्टील के बर्तन
सामान्य तौर पर किचन में स्टील के बर्तन ही हर घर में यूज़ किए जाते हैं। स्टील के बर्तनों में तेल के दाग तो नहीं लगते हैं। लेकिन इन पर पानी के दाग तुरंत लग जाते हैं और ये छूटते नहीं है। इन पानी के दागों को छुड़ाने के लिए प्याज का रस और सिरका का इस्तेमाल करें। प्याज के रस और सिरके को एक बोतल में बराबर मात्रा में मिलाकर रखें। अब इसमें थोड़ा लिक्विड शोप मिला लें। अब इस मिश्रण से बर्तनों को धोएं। बर्तन चमकने लगेंगे।

प्लास्टिक के बर्तन
इन दिनों लोगों को प्लास्टिक के बर्तन काफी आकर्षित कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक प्लास्टिक के टिफिन, बॉटल जैसे कई बर्तन इस्तेमाल कर रहे हैं। प्लास्टिक के बर्तनों में खाने की महक आने लगती है जो धोने पर भी नहीं जाती तो कई बार ये पीले पड़ जाते है और इनमे दाग भी लग जाते हैं। इसके लिए आप एक बाल्टी गर्म पानी में तीन चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब अपने प्लास्टिक के बर्तनों को इसमें पूरी तरह डुबो कर कुछ देर रख दे। आधे घंटे बाद इन बर्तनों को स्क्रब से रगडक़र साफ पानी से धो लें। या फिर आप पानी में सिरके को मिलाएं, अब इसे दाग-धब्बों वाले बर्तन पर डाल कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद स्क्रब से रगडक़र साफ करें। ऐसा करने से आपके बर्तन से बदबू भी चली जाएगी और साथ ही वे चमकने भी लगेगे।

पीतल के बर्तन
पीतल के बर्तनों में भी पानी के दाग तुरंत लग जाते हैं। इन दागों को छुड़ाने के लिए नींबू को आधा काट लें व इस पर नमक लगाकर बर्तनों पर रगड़ें। इससे पीतल के बर्तन चमकने लगेंगे। पीतल के बर्तनों में घी के दाग लग जाते हैं। इन दाग को पाउडर या फिर पानी से धोने के बजाए राख से साफ करें। दाग तुरंत साफ हो जाएंगे।

एल्युमीनियम के बर्तन
चाय या पानी गर्म करने के लिए अधिकतर लोगों के किचन में एल्युमीनियम के बर्तनों (सॉसपेन) का इस्तेमाल होता है। कुछ सालों के बाद लगातार चाय बनने के कारण ये बर्तन काले पडऩे लगते हैं। इन काले दागों को छुड़ाने के लिए धोने वाले पाउडर में थोड़ा-सा नमक मिलाकर इस्तेमाल करें। आप देखेंगे कि आपके बर्तन नए हो गए हैं।

बड़े बर्तन
बड़े बर्तन जैसे प्रेशर कुकर में पानी उबलने के काले दाग लग जाते हैं। इन दागों पर कोई ध्यान भी नहीं देता क्योंकि इसमें मेहमानों को खाना सर्व नहीं किया जाता। लेकिन किचन की खूबसूरती तभी बढ़ती है जब सभी बर्तन साफ हों और साफ बर्तनों में प्रेशर कुकर भी शामिल होता है। इसलिए प्रेशर कुकर को भी जरूर साफ करें और प्रेशर कुकर में लगे काले दाग को छुड़ाने के लिए कूकर में पानी, 1 चम्मच वॉशिंग पाउडर व आधा नींबू डालकर उबाल लें। बाद में बर्तन साफ करने की जाली से हल्का रगडक़र साफ करें। कूकर एकदम नए जैसा चमकने लगेगा। या फिर किचन के बड़े बर्तनों को साफ करने के लिए एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा, 1 लीटर पानी और 4-5 बड़े टुकड़े फॉइल पेपर को उबालें फिर इसमें पुराने बर्तन डालें। कुछ देर के बाद बर्तन अपने आप साफ हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

अब दोमुंहे बालों का होगा अंत, बस करना होगा ये काम, स्प्लिट एंड्स का होगा काम तमाम

क्या आप भी दोमुंहे बालों की समस्या से परेशान हैं, क्या इसकी वजह से बालों की खूबसूरती बिगड़ रही है। अगर हां तो इसका...

चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ रही हैं झुर्रियां तो ना हों परेशान, फेस पर इस ऑयल को लगाते ही दूर हो जाएंगे सारे निशान

खूबसूरत चेहरे पर झुर्रियां दाग लगाने का काम करती हैं। स्किन की ड्राईनेस, डार्क स्पॉट्स और झुर्रियां चेहरे को भद्दा बना देती हैं। स्किन...

आप पानी के बिना भी बर्तन धो सकते हैं, इस ट्रिक को आजमाएं

जब दैनिक कामकाज की बात आती है, तो बर्तन धोना काफी परेशानी भरा हो सकता है। लेकिन क्या होगा अगर मैं आपसे कहूं कि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जापान का एक्शन, बर्ड फ्लू का पहला मामला आने के बाद 40 हजार पक्षियों को मार डाला

टोक्यो।  अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद दक्षिणी जापान में लगभग 40 हजार पक्षियों को मार दिया गया। यह इस...

मुख्यमंत्री ने किया छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का शुभारम्भ

उत्तराखण्ड में ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान’ की स्थापना के लिए केन्द्र से अनुरोध किया जायेगा देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लेमेंट टाउन स्थित, ग्राफिक एरा...

सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब- सीएम योगी

 मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले पत्रकारों से की बातचीत  सीएम योगी ने विपक्षी दलों से की अपील, सदन की गरिमा बनाए रखने...

मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारम्भ

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ शहरी क्षेत्रों हेतु किया गया। इस मौके...

इस तरह खाते हैं शहद तो तुरंत बंद कर दें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

शहद में सेहत का खजाना होता है।  इसके सेवन से कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं. आयुर्वेद में भी इसके महत्व को...

इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, जल्द बाहर आने वाले हैं टनल में फंसे मजदूर

एंबुलेंस को टनल के भीतर भेजा गया 16वे दिन आज मजदूर आने वाले हैं बाहर देहरादून। सिलक्यारा सुरंग में मैन्युअल ड्रिलिंग लगभग पूरी हो चुकी है।  एनडीआरएफ...

रणबीर कपूर के लिए सबसे बड़ी ओपेनिंग फिल्म साबित हो सकती है एनिमल, एडवांस बुकिंग शुरू

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज...

मैनुअली खुदाई से फंसे मजदूरों के बीच की दूरी घटी, आज होगा ब्रेक थ्रू

आज मिलेगा मंगल समाचार.. मलबा काटकर 52 मीटर तक बिछाया पाइप देखें वीडियो, आज सुरंग में ब्रेक थ्रू हो जाएगा -सीएम धामी बाबा बौखनाग की प्रार्थना..दुआ...

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच आज गुवाहाटी में खेला जाएगा। भारतीय टीम की...

पहाड़ से लेकर मैदान तक कोहरे के साथ हुई दिन की शुरुआत, 7 डिग्री तक लुढ़का अधिकतम तापमान

देहरादून। उत्तराखंड में आज मंगलवार को मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ गई है। सुबह बदरीनाथ धाम में ताजा बर्फबारी हुई।...