Monday, December 4, 2023
Home मनोरंजन 2023 में जैकी भगनानी की दुल्हन बनेंगी रकुल प्रीत सिंह!

2023 में जैकी भगनानी की दुल्हन बनेंगी रकुल प्रीत सिंह!

रकुल प्रीत सिंह लम्बे समय से जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। अक्सर दोनों को एक साथ देखा गया है और दोनों की शादी को लेकर बातें भी होती रहती हैं। अब इस बारे में रकुल के भाई ने शादी को लेकर कुछ जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि 2023 में यह कपल विवाह बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस बारे में रकुल के भाई ने भी सहमति दी है। रकुल के भाई अमन ने बताया है कि रकुल ने जैकी के साथ कुछ प्रोजेक्ट्स में काम किया है। दोनों एक दूसरे को पसंद भी करते हैं और शादी करना चाहते हैं। शादी को लेकर फिलहाल कोई तारीख डिसाइड नहीं की गई है। लेकिन रकुल खुद इस बारे में सबको बताएगी। जैकी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और रकुल भी अपने प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं। ऐसे में दोनों शादी के लिए सोच समझकर निर्णय करेंगे।
उधर, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के करीबी दोस्तों का कहना है कि शादी 2023 में होगी और यह एक तरह से निश्चित है। वासु भगनानी भी बेटे जैकी भगनानी और रकुल की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं और डेट सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अपनी फिल्मों को बड़े स्तर पर दिखाने वाले वासु अपने बेटे की शादी को भी अलग अंदाज में करने के इच्छुक हैं।

जैकी भगनानी ने पिछले साल रकुल के बर्थडे पर दोनों के एक फोटो के साथ अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा की थी। उनकी इस पोस्ट को रकुल ने भी साझा किया था। रकुल ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि यदि हम किसी को पसंद करते हैं तो इसमें छुपाने वाली क्या बात है? मैंने बहुत से ऐसे कपल देखें हैं जो अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारते। मुझे लगता है कि रिश्ते में सम्मान और प्यार होना चाहिए, इसे पर्दे में रखने की जरूरत नहीं है।

वर्कफ्रंट की बात करे तो रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म डॉक्टर जी के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी ये फिल्म आज 14 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आने वाले हैं। डॉक्टर जी के बाद रकुल प्रीत सिंह सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन के साथ फिल्म थैंक गॉड और छतरीवाली में नजर आने वाली हैं।

RELATED ARTICLES

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

पंकज त्रिपाठी की मैं अटल हूं की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नई झलकियां आईं सामने

भानुशाली प्रोडेक्शन की पहली बायोपिक ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ से हिंदी सिनेमा में धूम मचाने वाले निर्माता विनोद भानुशाली अपनी अगली बायोपिक ‘मैं...

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतारा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतारा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...