Friday, December 1, 2023
Home मनोरंजन सारा के साथ अतरंगी रे के लिए पहली पसंद थे सलमान, दूसरी...

सारा के साथ अतरंगी रे के लिए पहली पसंद थे सलमान, दूसरी ऋतिक रोशन

सारा अली खान आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और साउथ स्टार धनुष नजर आएंगे। फिल्म आज 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। अब इस फिल्म से जुड़ी एक रोचक जानकारी सामने आई है। ऐसी चर्चा है कि फिल्म के लिए सारा के साथ सलमान खान पहली पसंद थे। दूसरी पसंद के तौर पर ऋ तिक रोशन को प्राथमिकता में रखा गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय की जगह अतरंगी रे के लिए सलमान पहली पसंद थे। एक सूत्र ने कहा, इस फिल्म में एक जादूगर और सारा के प्रेमी की भूमिका निभाने के लिए आनंद के दिमाग में आने वाले पहले अभिनेता सलमान थे। सुपरस्टार को यह कॉन्सेप्ट पसंद आया, लेकिन किन्हीं वजहों से बात आगे नहीं बढ़ पाई। अगर ऐसा होता तो सलमान सारा के साथ रोमांस करते हुए नजर आते।
सूत्र ने बताया कि जीरो के बाद यह दूसरी बार था, जब सलमान को किसी फिल्म के लिए आनंद ने अप्रोच किया था। जीरो 2018 में आई थी, जिसका निर्देशन आनंद ने किया था। इसमें सलमान के साथ शाहरुख खान दिखे थे।
सलमान के बाद अतरंगी रे के लिए दूसरी पसंद थे ऋतिक। सूत्र ने कहा, सलमान की तरह ऋतिक भी हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शामिल हैं। उनका भी महिलाओं के बीच अच्छा क्रेज है। आनंद और ऋतिक के बीच कई मुलाकातें हुईं। ऋतिक इस फिल्म को साइन करने ही वाले थे कि अंतिम समय पर बात बिगड़ गई। खबरों की मानें तो इसके बाद थोड़ी झिझक के साथ उन्होंने अक्षय को अप्रोच किया।

अतरंगी रे के ट्रेलर में सारा के अंदाज को सराहा गया था। वह बिहार से ताल्लुक रखने वाली लडक़ी रिंकू के किरदार में नजर आएंगी, जिसकी तमिल लडक़े विशु (धनुष) से जबरिया शादी होती है। इस फिल्म में सारा, अक्षय और धनुष दोनों से इश्क फरमाते हुए दिखेंगी। इस फिल्म के गाने में भी सारा ने दर्शकों की वाहवाही लूट ली है। यह पहली बार है जब सारा फिल्ममेकर आनंद की किसी फिल्म में नजर आएंगी।

अतरंगी रे इस साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की रिलीज स्थगित कर दी गई थी। इस फिल्म के जरिए अक्षय पहली बार सारा और धनुष के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।
सलमान मास्टर की हिन्दी रीमेक में नजर आ सकते हैं। टाइगर 3 में भी सलमान अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। वह शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। ऋतिक फिल्म विक्रम वेधा में नजर आएंगे। ऋतिक फिल्म रामायण और अपनी सुपरहिट फिल्म वॉर के सीक्वल वॉर 2 में दिखाई देंगे। वह दीपिका पादुकोण के साथ फाइटर में भी काम कर रहे हैं। कृष 4 भी उनके खाते से जुड़ी है।

RELATED ARTICLES

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतारा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतारा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

रणबीर कपूर के लिए सबसे बड़ी ओपेनिंग फिल्म साबित हो सकती है एनिमल, एडवांस बुकिंग शुरू

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज...

ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित हुई नंदमुरी बालकृष्ण की भगवंत केसरी

नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर और अनिल रविपुडी के डायरेक्शन में ‘भगवंत केसरी’ 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...