Friday, December 1, 2023
Home मनोरंजन संजय दत्त और टाइगर की नई फिल्म का ऐलान, मास्टर ब्लास्टर में...

संजय दत्त और टाइगर की नई फिल्म का ऐलान, मास्टर ब्लास्टर में लगाएंगे एक्शन के साथ कॉमेडी का तडका

सुखी और द ग्रेट इंडियन फैमिली ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। आने वाले दिनों में कई शानदर बॉलीवुड फिल्में दर्शकों के बीच आने वाली हैं।अब एक और नई फिल्म मास्टर ब्लास्टर का ऐलान हो गया है। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी और इससे भी खास बात यह है कि इसमें संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ पहली बार साथ नजर आएंगे।आइए जानते हैं इससे जुड़ी और क्या जानकारी मिली है।

जाने-माने फिल्म समीक्षक और फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने एक्स (ट्विटर) पर यह जानकारी दी।उन्होंने ट्वीट किया, इस खबर की आधिकारिक रूप से पुष्टि हो चुकी है कि संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, वेलकम और आवारा पागल दीवाना के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की अगली एक्शन कॉमेडी फिल्म मास्टर ब्लास्टर के लिए साथ आ रहे हैं। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही शूटिंग शुरू होने वाली है।

तरण ने अपने पोस्ट में आगे यह भी बताया कि मास्टर ब्लास्टर के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग हांगकांग, मकाऊ और मेनलैंडचीन में होगी।सिनेमा के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब किसी फिल्म में कुछ नए तकनीकी प्रयोग दर्शकों के बीच आएंगे। संजय और टाइगर दोनों एक प्रसिद्ध शाओलिन मास्टर की देख-रेख में अपने किरदार की तैयारी के लिए एडवांस मार्शल आर्ट का कड़ा प्रशिक्षण लेने वाले हैं।फिल्म के निर्देशक और हीरोइन की घोषणा जल्द की जाएगी।

बता दें कि संजय और जैकी श्रॉफ ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। खलनायक में जैकी पुलिसवाले तो संजय विलेन बने थे। इस फिल्म के बाद दोनों की जोड़ी सुपरहिट हो गई थी।महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म कारतूस में भी दोनों साथ थे।2007 में आई फिल्म एकलव्य: द रॉयल गार्ड आखिरी फिल्म थी, जिसमें दोनों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।संजय और जैकी जल्द ही एक बार फिर फिल्म बाप में नजर आएंगे।

टाइगर फिल्म गणपत : पार्ट 1 में नजर आएंगे। बागी 4 और रैम्बो उनके खाते से जुड़ी हैं। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में भी नजर आने वाले हैं।उधर संजू बाबा सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल के साथ अपनी पहली पंजाबी फिल्म शेरां दी कौम पंजाबी में नजर आएंगे। थलापति विजय की फिल्म लियो में भी वह एक खास भूमिका में हैं। डबल आईस्मार्ट द गुड महाराजा और घुड़चढ़ी भी उनकी आने वाली फिल्मों में शुमार हैं।

RELATED ARTICLES

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतारा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतारा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

रणबीर कपूर के लिए सबसे बड़ी ओपेनिंग फिल्म साबित हो सकती है एनिमल, एडवांस बुकिंग शुरू

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज...

ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित हुई नंदमुरी बालकृष्ण की भगवंत केसरी

नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर और अनिल रविपुडी के डायरेक्शन में ‘भगवंत केसरी’ 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...