Friday, December 1, 2023
Home मनोरंजन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित होगी सनी और अमीषा की गदर...

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित होगी सनी और अमीषा की गदर 2

2001 में रिलीज हुई गदर: एक प्रेम कथा की लोकप्रिय

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित होगी सनी और अमीषा की गदर 2

2001 में रिलीज हुई गदर: एक प्रेम कथा की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। इस फिल्म ने सनी देओल और अमीषा पटेल के करियर में चार चांद लगाए हैं। आज भी दर्शक दोनों कलाकारों को इस फिल्म से जोडक़र देखते हैं। हाल में मेकर्स ने इस फिल्म का सीक्वल गदर 2 की शूटिंग शुरू की है। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गदर 2 की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर केंद्रित होगी। एक करीबी सूत्र ने बताया, फिल्म गदर विभाजन युग के दौरान तारा सिंह और सकीना की एक प्रेम कहानी थी। अब सीक्वल के साथ निर्माता 24 साल की छलांग लगा रहे हैं, क्योंकि इसकी कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध के समय में सामने आती है।

सूत्र ने आगे बताया कि गदर में तारा (सनी), साकीना (अमीषा) को वापस लाने के लिए पाकिस्तान गए थे। इस बार फिल्म के सीक्वल में वह अपने बेटे जीते को बचाने के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। वह अपने बेटे को वापस लाने की जद्दोजहद में दिखेंगे। उत्कर्ष शर्मा ने ऑरिजनल फिल्म में सनी के बेटे का किरदार निभाया था। सीक्वल फिल्म में पिता और बेटे के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलेगी।
सूत्र ने यह भी बताया, एक पिता अपने बेटे के लिए किस हद तक जा सकता है? वह वास्तव में अपने बेटे की खुशी के लिए युद्ध के बीच में सीमा पार कर सकता है। यही गदर 2 की भावनात्मक कहानी है। उत्कर्ष अब जवान हो चुके हैं और फिल्म में अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। ऑरिजनल फिल्म के मुख्य कलाकार अपने-अपने किरदारों के साथ दर्शकों के बीच आने वाले हैं।

गदर: एक प्रेम कथा एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। फिल्म में सनी, अमीषा और अमरीश पूरी मुख्य भूमिका में दिखे थे। यह फिल्म 1947 में हुए भारत विभाजन की कहानी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मुस्लिम लडक़ी और एक पंजाबी लडक़े का प्यार सरहदों से परे जाकर अपनी मंजिल चुनता है। फिल्म में अमीषा मुस्लिम लडक़ी की भूमिका में थीं, जबकि सनी सरदार के किरदार में दिखे थे।
अमीषा गदर 2 से काफी समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म भैया जी सुपरहिट में देखा गया था। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। पिछली बार अमीषा बिग बॉस 13 में स्पेशल गेस्ट बनकर आई थीं।

RELATED ARTICLES

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतारा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतारा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

रणबीर कपूर के लिए सबसे बड़ी ओपेनिंग फिल्म साबित हो सकती है एनिमल, एडवांस बुकिंग शुरू

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज...

ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित हुई नंदमुरी बालकृष्ण की भगवंत केसरी

नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर और अनिल रविपुडी के डायरेक्शन में ‘भगवंत केसरी’ 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...