Home राजनीति भाजपा आलाकमान जनता की सहानुभूति बटोरने के लिए कपूर परिवार को उतारना...

भाजपा आलाकमान जनता की सहानुभूति बटोरने के लिए कपूर परिवार को उतारना चाहता है चुनाव मैदान में

देहरादून। करोड़ों रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल पूर्व विधायक हरबंश कपूर की पत्नी सविता कपूर और बेटा अमित कपूर इस बार गढ़ी कैंट से भाजपा टिकट के दावेदार हैं। दोनों मां-बेटे विहाइब कालेज के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रहे हैं। यह कालेज छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल रहा और इस मामले में सहसपुर थाने में केस दर्ज है। अमित कपूर को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली और अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इसकी सुनवाई 20 जनवरी को होनी है। कपूर परिवार ने विवादों के बाद गैरकानूनी तरीके से बिहाइव कालेज को बेच दिया।

भाजपा की गढ़ी कैंट सीट पर सविता कपूर को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भाजपा में भी इसका घोर विरोध हो रहा है। विपक्ष का कहना है कि क्या भाजपा भी परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है? उनके सवाल हैं कि छात्रवृत्ति घोटाले के कलंक को कपूर खानदान कैसे मिटाएगा? गरीबों के पैसों का हिसाब कौन देगा? कपूर द्वारा कमाई गयी बेहिसाब संपत्ति का हिसाब कौन देगा? हरबंस कपूर ने 40 साल में अपना निजी कालेज बनाया,  फ्लैट्स बनाए, दुकानें खरीदी-बेची, कॉलेज की सरकारी जमीनों पर कब्जा करवाने के इल्जाम भी लगे, लेकिन कैंट क्षेत्र के लिए क्या किया? क्या गढ़ी कैंट कपूर खानदान की बपौती है कि हर बार टिकट उन्हें ही दिया जाएं।

हरबंश कपूर के निधन के बाद आखिर उनके परिजनों को टिकट क्यों दिया जाए जबकि उनका राजनीति में कोई योगदान नहीं है। महज इसलिए कि पूर्व विधायक हरबंस कपूर की विधवा हैं या बेटा है। भाजपा हरबंस कपूर के निधन के बाद जनता की सहानुभूति बटोरने के लिए सविता को चुनाव मैदान में उतारना चाहती है लेकिन हरबंस कपूर अपनी पूरी जिन्दगी जी कर गये। विधानसभा चुनाव में सहानुभूति लहर का सवाल ही नहीं होता। पार्टी के अंदर से भी सवाल हैं कि क्या भाजपा के कुंवर जपेंदर, विनय गोयल, जोगेंद्र पुंडीर या आदित्य चौहान केवल दरी बिछाने या भाजपा का झंडा उठाने का ही काम करेंगे? यहां वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं और अन्य नेताओं के लिए कौन सोचेगा? क्या इस बार परिवारवाद की लड़ाई में विपक्ष कैंट से बाजी मार जाएगी? क्या सिर्फ संवेदना के नाम पर टिकट बांटना भाजपा को बेशक फायदा पहुंचाए पर क्या जनता को फायदा पहुंचाएगा? ये सवाल आपके लिए छोड़े चलते हैं।

RELATED ARTICLES

नाच न जाने आंगन टेढ़ा, ऐसे ही हैं राहुल गांधी – जेपी नड्डा

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अपनी तैयारी में जोरो शोरों से जुटी हुई है। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा...

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में चार दिन की चांदनी के बाद पसरा सन्नाटा, चार दिन में निपटा छह दिन का कामकाज

देहरादून। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में चार दिन की चांदनी के बाद फिर सन्नाटा पसर गया। छह दिन का कामकाज चार दिन में निपटाने की करामात...

आज बजट सत्र के तीसरे दिन धामी सरकार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तुत करेगी बजट

देहरादून। धामी सरकार बजट सत्र के तीसरे दिन विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट प्रस्तुत करेगी। बजट करमुक्त रहने के अलावा किसानों, बागवानों,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आंचल दूध के सैंपल फेल मामले में डीएम को दिए जांच के आदेश, एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

देहरादून। आंचल दूध के सैंपल फेल होने के मामले में शासन ने डीएम देहरादून को जांच के आदेश दिए हैं। सचिव दुग्ध विकास विभाग ने...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 सिनेमाघर छोड़ वूट और जियो सिनेमा पर होगी रिलीज

ओह माय गॉड यानी ओएमजी अक्षय कुमार की शानदार मूवीज में से एक रही है। जिसका सीक्वल बनाने की डिमांड भी जोरों पर रही...

मैक्स अस्पताल में अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त कार्मिक से ठगे एक लाख रुपये, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। मैक्स अस्पताल में चिकित्सक की अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर ठग ने सेवानिवृत्त कार्मिक से एक लाख रुपये ठग लिए। प्रेमनगर थाना पुलिस ने...

फिरौती के लिए अपहरण के आरोप में बेंगलुरु के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बेंगलुरु। बेंगलुरु में दो पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति का अपहरण करने और उसकी रिहाई के लिए उसके परिवार से 40 लाख रुपए मांगने के मामले...

बिना जिम जाएं घर पर ही कर सकते हैं ये 10 लेग एक्सरसाइज, मिलेगी मजबूत और सुंदर टांगे

वजन कम करते हुए हमेशा फिट और हेल्दी रहना हर किसी को बहुत पसंद होता है। लेकिन इसके लिए सिर्फ मोटापे पर ही ध्यान...

चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड किया अनिवार्य, बिना ग्रीन कार्ड संभव नहीं यात्रा

देहरादून। चारधाम यात्रा पर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए परिवहन विभाग ने ग्रीन कार्ड अनिवार्य किया हुआ है। बिना ग्रीन कार्ड के यात्रा संभव...

मुख्यमंत्री ने ‘‘एक साल नई मिसाल’’ विकास पुस्तिका का किया विमोचन

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम  सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने...

टेक्सटाइल मेगा पार्क- मेक इन इंडिया के तहत पूरी दुनिया के लिए भारतीय उत्पाद निर्माण की ओर एक बड़ा कदम

पीयूष गोयल   प्राचीन काल से चली आ रही भारतीय वस्त्रों की समृद्ध परंपरा, एक लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है, जो देश को...

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘एक साल नई मिसाल’’ विकास पुस्तिका का विमोचन किया। सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया...

लंदन में खालिस्तान समर्थकों के विरोध में उतरे भारतीय, हाथों में तिरंगा.. बज रहे थे हिंदी गाने, पुलिस भी डांस करती आई नजर

लंदन। भारतीय दूतावास पर मंगलवार को सैकड़ों भारतीय तीरंगा लेकर पहुंचे। इन सभी ने खालिस्तान समर्थकों के हंगामे और भारतीय झंडे के साथ दुर्व्यवहार के...