Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड मांगलगीतों के साथ उत्तराखंड महोत्सव का आगाज

मांगलगीतों के साथ उत्तराखंड महोत्सव का आगाज

नई टिहरी। उत्तराखंड दिवस के उपलक्ष्य पर फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव में उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक चलने वाले उत्तराखंड महोत्सव का शुभारंभ मांगल गीतों के साथ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन महाविद्यालय में मांगल गीत, लोकगीत व भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया।

बुधवार को फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लंबगांव में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी ने किया। प्राचार्य ने कहा कि राज्य के विकास के लिए छात्र-छात्राओं को आगे आना होगा और सभी को उत्तराखंड के ऐतिहासिक व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेनी चाहिए। महोत्सव में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, राज्य आंदोलन की वैचारिक विरासत और उत्तराखंड का सांस्कृतिक वैभव केंद्रीय विषय रहा। मांगल गीत प्रतियोगिता में कु. करिश्मा प्रथम व किरन द्वितीय रही। जबकि लोकगीत रितांशी, श्वेता, कंचन, शालू एवं स्मृति की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में कु. करिश्मा प्रथम, सूरज पंवार व शिक्षा रावत द्वितीय तथा शीतल रावत तृतीय स्थान पर रही। मौके पर डॉ. विपिन शर्मा, भरत सिंह राणा, भरत सिंह चुफाल, धनेश उनियाल, अजीत राणा, अमिता, मनवीर कंडारी, बलबीर चौहान, मयनी, लोकेश, आदि मौजूद रहे। वहीं उत्तराखंड दिवस के मौके पर नवजीवन आश्रम इंटर कालेज घुत्तू भिलंग में सारथी संगठन की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय इंटर कालेज धोपडधार के छात्र अतुल शाह, द्वितीय स्थान नवजीवन आश्रम इंटर कालेज घुत्तू के नवनीत पैन्यूली तथा तृतीय स्थान राजकीय इंटर कालेज धोपडधार के धर्मेन्द्र मैठाणी ने प्राप्त किया। जबकि आशुतोष रौथान, जितेंद्र सिंह बड़ौनी, अनमोल तिवारी, विनीता रौतेला और सुष्मिता को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मौके पर सारथी संगठन के अध्यक्ष पवन सिंह पंवार, शिक्षक अविभावक संघ के अध्यक्ष शिव सिंह रौथाण, ज्येष्ठ उपप्रमुख राजेन्द्र गुसाईं, विक्रम लाल शाह, विजय बहादुर, प्रीतम सिंह राणा,कमल नयन सेमल्टी, रतन मणि भट्ट, रणजीत सिंह राणा, संतोष नामदेव, राजेंद्र चौहान, रजनीश पैन्यूली आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...