Breaking News
सीएम धामी ने गृह मंत्री से की मुलाकात, इन विषयों पर की चर्चा
विजिलेंस ने राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त को 75 हजार की घूस लेते किया गिरफ्तार  
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार स्पीकर पद के लिए होगा मतदान 
मेटा ने अपने वॉट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम सहित सभी प्लेटफार्मों पर ‘एआई’ किया लॉन्च 
सीएम धामी ने पीएम मोदी से भेंट कर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई
नशे में धुत खंड विकास अधिकारी ने कार से 5 लोगों को रौंदा, तीन की मौत 
जानें लेजर हेयर रिमूवल कराने का सही वक्त, नहीं तो हो सकता है स्किन को नुकसान
मुख्य सचिव ने गर्भवती महिलाओं के लिए आंगनबाड़ियों में वैक्सीनेशन की व्यवस्था करने के दिए निर्देश 
टी20 विश्व कप 2024- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह 

बेतहाशा गर्मी और लू ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, इन राज्यों में  रेड अलर्ट जारी 

47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा आठ शहरों का तापमान 

नई दिल्ली। भारत के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। बेतहाशा गर्मी और लू ने देश के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली का नजफगढ़ भारत का सबसे गर्म शहर रहा। यहां 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। बता दें, नजफगढ़ में दर्ज तापमान ने इस मौसम के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी की आशंका जताई है। आईएमडी ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को बुजुर्गों और बच्चों का अधिक ख्याल रखने के लिए कहा है।

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों के लिए चिंता जाहिर की है। देश भर के करीब आठ शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नजफगढ़ में 47.8 डिग्री, पीतमपुरा में 47 डिग्री,  मुंगेशपुर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया है। तीनों शहर दिल्ली में ही हैं। इसके अलावा, तापमान राजस्थान के गंगानगर में 46.7 डिग्री, मध्य प्रदेश के दतिया में 47.5 डिग्री,  पंजाब के बठिंडा में 46.4 डिग्री, हरियाणा के सिरसा में 47 डिग्री और नूंह में 47.2 डिग्री, आगरा में 47.7 डिग्री और उत्तर प्रदेश के झांसी में 47.2 डिग्री तक पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top