Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखंड: क्या हैट्रिक बना पाएंगे मुख्यमंत्री या बाजी मार जायेंगे कांग्रेसी ?

उत्तराखंड: क्या हैट्रिक बना पाएंगे मुख्यमंत्री या बाजी मार जायेंगे कांग्रेसी ?

खटीमा। विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की हॉट सीट बनी खटीमा पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है। यहां के विधायक पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं इसलिए इस विधानसभा का हॉट सीट बनना जायज है।सबसे बड़ा सवाल यह भी बना हुआ की  पिछले दो बार से लगातार यहां विजय ध्वजा लहरा रहे धामी क्या इस बार हैट्रिक मार पाएंगे? इसको लेकर लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर हुए विकास कार्य जहां धामी की मजबूती का आधार बन रहे हैं तो विपक्षी दलों के प्रत्याशियों के लिए स्थानीय मुद्दों के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का सहारा लिया  है। कुल मिलाकर यहां करीब आधा दर्जन प्रत्याशी मैदान में मुख्यमंत्री को घेरने की कोशिश कर रहे हैं, मगर सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है।

सीएम लगातार दो बार जीते चुनाव
वर्ष 2012 में भारतीय जनता पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी को भाजपा का प्रत्याशी बनाया था। तब पहली बार उनका मुकाबला कांग्रेस के देवेंद्र चंद से हुआ था। धामी ने देवेंद्र चंद को 5394 वोटों से हराया था। लेकिन सरकार कांग्रेस की बनी। इसमें युवक कांग्रेस के युकां प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते भुवन कापड़ी को मंडी समिति का अध्यक्ष बनाया गया। 2017 में जब फिर चुनाब हुआ तो कांग्रेस से भुवन कापड़ी प्रत्याशी बने और धामी ने इन्हें भी 2709 वोटों से पराजित किया।

सीएम के दावेदारी का मजबूत आधार
दो बार विधायक और छह माह पहले ही मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा क्षेत्र में बहुतायत में रहने वाले थारू जनजाति समाज के बच्चों के लिए एकलव्य आवासीय विद्यालय खुलवाया है, पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन की स्थापना, खेल स्टेडियम, बस अड्डा, इंजीनियरिंग कालेज, केंद्रीय विद्यालय, शहीद स्मारक पार्क, पर्यटकों के लिए क्रोकोडाइल पार्क व जंगल सफारी व खटीमा का सुंदरीकरण आदि कार्य कराया है। यही धामी की मजबूती का आधार बन रहे हैं। अगर कमजोरी देखें तो यहां बरसात में जलभराव मुख्य समस्या है, जिसे विपक्ष मुद्दा बना रहा है।

कांग्रेस प्रत्यशी की मजबूती का आधार
कांग्रेस प्रत्यशी भुवन कापड़ी की मजबूती का आधार क्षेत्र में सघन संपर्क, मुख्यमंत्री से 2017 का चुनाव मात्र 2709 वोटों से हारना और कोरोनकाल में क्षेत्र के लोगों की की गई सेवा है। इसके अलावा मुस्लिम समाज व सिख समुदाय में भाजपा के प्रति जबरदस्त गुस्सा भी कापड़ी को मजबूत कर रहा है। आर्थिक स्थिति कमजोर होना, जनप्रतिनिधि न होने के कारण अभी कोई उल्लेखनीय विकास कार्य का न करा पाना आदि कमजोरियां हैं।

RELATED ARTICLES

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...