Breaking News
लद्दाख पहुंचे पीएम मोदी, कारगिल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जलाशयों की रॉयल्टी फ्री डिसिल्टिंग की बनेगी नीति
कारगिल विजय दिवस – सीएम धामी ने शहीद परिवारों के हित में की चार घोषणाएं
महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर किया जाएगा ‘राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन’
जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम के बीच छह किलोमीटर हिस्से में यमुना नदी ने दिखाया रौद्र रूप
महिला एशिया कप 2024- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज 
नॉन स्टिक में बना खाना कर सकता है बीमार, टेफ्लॉन फ्लू का बढ़ रहा है खतरा, जानें कारण और इसके लक्षण
एक हजार अतिथि शिक्षकों की करायी जायेगी नियुक्ति- डॉ धन सिंह रावत 
दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ के नाम में हुआ बदलाव, यहां जानें नए नाम

भाजपा में शामिल हुए अशोक चव्हाण, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने कल ही छोड़ा था कांग्रेस का हाथ

मुंबई। अशोक चव्हाण ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है और ये अटकलें बिल्कुल सही साबित हुई हैं। वह अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने बीजेपी में शामिल होने से पहले कहा था कि आज करीब 12-12:30 बजे मैं अपने राजनीतिक करियर की एक नई यात्रा शुरू करने जा रहा हूं। मैं बीजेपी में शामिल होने जा रहा हूं।’

चव्हाण ने आगे कहा कि आज यह मेरे राजनीतिक करियर की नई शुरुआत है। मैं आज बीजेपी कार्यालय में औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि हम महाराष्ट्र के रचनात्मक विकास के लिए काम करेंगे।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण मुंबई में पार्टी कार्यालय में बीजेपी में शामिल हुए। चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने पर देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से हमारी शक्ति बढ़ी है। अशोक चव्हाण की तरफ एक प्रमुख नेतृत्व के तौर पर हम देख सकते हैं। आज अशोक पार्टी में शामिल हुए हैं।

चव्हाण के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व सांसद संजय निरुपम ने दावा किया कि वह महाराष्ट्र के एक नेता की कार्यशैली से परेशान थे। अशोक चव्हाण निश्चित रूप से पार्टी के लिए एक संपत्ति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top