Breaking News
सीएम धामी ने 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए
सीएम धामी ने 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए
जानिए आम आदमी पार्टी की चुनावी हार पर क्या बोली सीएम आतिशी 
जानिए आम आदमी पार्टी की चुनावी हार पर क्या बोली सीएम आतिशी 
बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर और श्वेता माहरा बनेंगे क्लोजिंग सेरेमनी की शान- रेखा आर्या
बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर और श्वेता माहरा बनेंगे क्लोजिंग सेरेमनी की शान- रेखा आर्या
दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत- महाराज
दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत- महाराज
दिल्ली में भाजपा ने हासिल की बंपर जीत, 27 साल बाद खिला कमल 
दिल्ली में भाजपा ने हासिल की बंपर जीत, 27 साल बाद खिला कमल 
उत्तराखंड ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में जीते रजत और कांस्य पदक
उत्तराखंड ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में जीते रजत और कांस्य पदक
भाजपा 48 सीटों पर चल रही आगे, खत्म होता दिख रहा 27 साल का सूखा 
भाजपा 48 सीटों पर चल रही आगे, खत्म होता दिख रहा 27 साल का सूखा 
राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हुई मतगणना, यहां जानिए किस सीट पर कौन आगे 
राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हुई मतगणना, यहां जानिए किस सीट पर कौन आगे 
क्या आप भी भूख लगने पर खाते हैं बेहिसाब खाना, तो जान लीजिये इससे होने वाले नुकसान 
क्या आप भी भूख लगने पर खाते हैं बेहिसाब खाना, तो जान लीजिये इससे होने वाले नुकसान 

इंडिगो का लक्ष्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों के साथ सेवाओं का आकार दोगुना करना 

इंडिगो का लक्ष्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों के साथ सेवाओं का आकार दोगुना करना 

नई दिल्ली। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा है कि उनका लक्ष्य नए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों के साथ 2030 तक कंपनी की सेवाओं का आकार दोगुना करना है। घरेलू बाजार में 60 फीसदी से कुछ अधिक हिस्सेदारी के साथ भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन ए321 एक्सएलआर विमान खरीदने पर भी बड़ा दांव लगा रही है। यह विमान 2025 में कंपनी के बेड़े का हिस्सा बन सकती है।  एल्बर्स ने वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति को मजबूत करने और उसका विस्तार करने की कोशिश करते हुए पीटीआई भाषा से साक्षात्कार में कहा कि इंडिगो के लिए अगली बड़ी छलांग दशक के अंत तक अपने आकार को दोगुना करने की होगी।

अप्रैल 2024 से शुरू होने वाले अगले वित्तीय वर्ष के लिए, इंडिगो प्रमुख ने कहा कि सीट क्षमता को दोहरे अंक में ले जाना है और हर हफ्ते एक विमान आ रहा है। आपूर्ति शृंखला के साथ-साथ प्रैट एंड व्हिटनी इंजन संकट के बीच, एल्बर्स ने यह भी जोर दिया कि एयरलाइन बहुत सारे उपाय कर रही है जो कि कारगर साबित हो रहे हैं। 17 साल पुराना इंडिगो एयरलाइन 88 घरेलू और 33 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान भरता है। इसके पास 360 से अधिक विमानों का बेड़ा है।  वर्तमान में, इंडिगो के पास तुर्की एयरवेज, ब्रिटिश एयरवेज, कतर एयरवेज, अमेरिकन एयरलाइन, केएलएम-एयरफ्रांस, क्वांटास, जेटस्टार और वर्जिन अटलांटिक के साथ कोडशेयर हैं। कोडशेयरिंग एक एयरलाइन को अपने यात्रियों को अपने साझेदार एयरलाइनों पर बुक करने और विभिन्न गंतव्यों के लिए सहज यात्रा सुविधा प्रदान करने की अनुमति देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top